Sunday, 18 September 2016

बिहार : RJD विधायक के बेटे की दादागिरी, गाड़ी ओवरटेक करने पर शख्‍स को चाकू मारा!

Dainik Times     10:11    
place ad code

नई दिल्ली : बिहार के औरंगाबाद में एक विधायक के बेटे की गाड़ी को ओवरटेक करना एक बाइक सवार को महंगा पड़ गया। नाराज़ विधायक के बेटे ने बाइक सवार पिंटू यादव पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।
bihar-rjd-mlas-son-allegedly-stabbing-youth-in-road-rage-incident-news-in-hindi

घटना औरंगाबाद ज़िले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा की है। आरोप ओबरा के आरजेडी विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे कुनाल पर है। घायल युवक को तत्काल पीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि पिंटू बाइक में पेट्रोल डलवाकर अपने गांव भगवान बिगहा जा रहा था। उसी रास्ते से ओबरा के राजद विधायक बीरेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र कुनाल अपने एक सहयोगी सागर के साथ कार से जा रहे थे। इसी बीच पिंटू ने ओवरटेक कर लिया, जिससे विधायक पुत्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था उसने गाड़ी रोककर उसकी जमकर पिटाई की गई और उस पर चाकू से भी हमला किया गया।

घटना को लेकर पीड़ित का कहना है कि 'मैं बाइक से आ रहा था। कुछ लोगों ने मुझे घेरकर चाकू मारना शुरू कर दिया। अगर मैं वहां से भागता नहीं तो वो मुझे मार ही देते। वहीं, पीड़ित के चाचा का कहना है कि 'रोज़ घर के दरवाज़े पर आकर पूरे परिवार को गोली मरवा देने की धमकी देते थे। सब विधायक जी की शह में हो रहा है'

उधर, जेडीयू नेता पवन वर्मा ने कहा कि 'चाहे कोई भी हो, अगर वो नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए। भले ही उसके मां-बाप किसी पार्टी के क्यों ना हों'

हालांकि मामले की शिकायत के बाद आरोपी ने देर रात थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि आरोपी विधायक पुत्र पर हाल ही में दिनदहाड़े फ़ायरिंग करने और व्यवसायी से रंगदारी मांगने की भी आरोप लगा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.