Monday, 12 September 2016

कावेरी विवाद : बेंगलुरु में फैली हिंसा, डिपो में भीड़ ने 20 से अधिक बसों जलाया!

Dainik Times     20:48    
place ad code

नई दिल्ली : कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच तनातनी हिंसा का रूप लेती जा रही है। बेंगलुरु के पास करीब 20 से 25 बसों को आग के हवाले कर दिया गया। मैसूर और बेंगलुरु में तमिलनाडु की गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी किए जाने के बाद शहर में बड़े समूहों के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है।
cauvery-row-violence-in-karnataka-tamil-nadu-curbs-in-bengaluru-news-in-hindi

तमिलनाडु तक जाने वाली बस सेवाएं भी फिलहाल रोक दी गई हैं। बता दे कि धारा 144 भी लगा दी गई है। सीमा पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि राज्य में कोई वाहन प्रवेश न कर सके। स्कूल और कॉलेज भी शहर में बंद हैं।

कर्नाटक में जगह-जगह लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई है। सड़कों पर रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवानों को तैनात करना पड़ा है। RAF, CRPF की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। 200 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दे कि सोमवार की सुबह चेन्नई के न्यू वुडलैंड्स होटल पर कथित तौर पर एक तमिल संगठन द्वारा हमला किया गया। हमलावरों ने होटल की खिड़कियों के शीशे तोड़े और कुछ पर्चे भी छोड़े जिसमें लिखा गया था कि अगर कर्नाटक में तमिल लोगों पर हमला किया गया तो इसका बदला लिया जाएगा।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में 10 लोग शामिल हैं। कर्नाटक से आने वाले पर्यटकों के पांच वाहन जिसमें दो बसें शामिल हैं पर तमिलनाडु में हमला किया गया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.