Sunday, 25 September 2016

गुजरात: 10 लोगों ने प्रेग्नेंट महिला को पीटा, गाय का शव फेंकने से किया था इनकार!

Dainik Times     09:49    
place ad code

नई दिल्ली : गुजरात के बनासकांठा जिले के करजा गांव में एक गर्भवती दलित महिला को पीटने का मामला सामने आया है। गाय का शव फेंकने से इनकार करने के बाद महिला के अलावा उसके परिजनों को भी बुरी तरह पीटा गया।
dalit-pregnant-woman-beaten-up-in-gujarat-after-family-denied-to-clear-carcasses-news-in-hindi

पुलिस ने बताया है कि इस सिलसिले में आईपीसी और एससी-एसटी उत्पीड़न रोकथाम कानून की धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। निलेश रनवासिया की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, दरबार समुदाय के करीब 10 लोगों ने बीती रात उनकी गर्भवती पत्नी संगीता सहित उसके पूरे परिवार की पिटाई। संगीता और दो अन्य महिलाओं सहित छह लोग पिटाई से घायल हुए हैं।

आपको बता दे कि संगीता को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली तौर पर जख्मी हुए निलेश एवं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बड़गूजर ने कहा कि पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और कुछ ही घंटों के भीतर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बतावरसिंह चौहान (26), मकनुसिंह चौहान (21), योगी सिंह चौहान (25), बावरसिंह चौहान (45), दिलवीर सिंह चौहान (23) और नरेंद्र सिंह चौहान (23) के तौर पर की गई है। बड़गूजर ने कहा कि गांव में तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.