नई दिल्ली : केजरीवाल
सरकार की मुसीबत बढती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के एक और विधायक सोमनाथ भारती के
खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ हौज खास थाना
पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
राजधानी के हालिया
राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर डाले तो पहले विधायक संदीप कुमार, फिर अमानतुल्ला खान और अब एक बार फिर सोमनाथ भारती पर दिल्ली पुलिस ने
मामला दर्ज किया है। विधायक सोमनाथ भारती पर एम्स के चीफ सेकेट्री ऑफिसर ने मामला
दर्ज कराया है।
चीफ सेकेट्री ऑफिसर
ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को धमकाने
के आरोप में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला बीते शुक्रवार को दर्ज
किया गया। चीफ सेकेट्री ऑफिसर के मुताबिक, विधायक
सोमनाथ भारती ने एम्स की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
आपको बता दे कि विधायक
ने बिना किसी सरकारी आदेश के जेसीबी मशीन से जबरन एम्स का गेट तुड़वाने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

place ad code

0 comments :