नई दिल्ली : योग गुरु
बाबा रामेदव का पतंजलि समूह अब स्वदेशी जींस भी लॉन्च करेगा। नागपुर में फूड एंड हर्बल
पार्क के उद्घाटन के मौके पर बाबा रामदेव ने ऐलान किया कि स्वदेशी जींस को इस साल
के अंत तक या अगले साल लॉन्च कर दिया जाएगा।
बाबा रामदेव ने कहा
कि युवाओं की तरफ से अच्छी मांग है और इसीलिए पतंजलि ने विदेशी ब्रांड से टक्कर
लेने के लिये स्वदेशी जींस पेश करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह
रोजमर्रा के उत्पादों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावना तलाशने को तैयार है
और भविष्य में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में भी दस्तक दे सकता है।
रामदेव ने कहा, ‘हमने पहले ही नेपाल और बांग्लादेश में इकाइयां लगाई हैं और हमारे उत्पाद
पश्चिम एशिया पहुंच चुके हैं तथा सऊदी अरब समेत कुछ देशों में लोकप्रिय हुए हैं।’
योग गुरु बाबा रामदेव
ने कहा,
‘हमें गरीब देशों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उन देशों से मुनाफे
का इस्तेमाल वहां विकास कार्यों में किया जाएगा।’ उन्होंने
कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाजारों में एंट्री मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर
निर्भर करेगा और अगर स्थिति राजनीतिक रूप से अनुकूल रही, वहां
इकाइयां लगायी जाएंगी।’ बाबा ने कहा कि कंपनी के उत्पाद
कनाडा तक पहुंच रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा
कि समूह अजरबैजान में भी दस्तक दे चुका है जहां 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और एक
प्रमुख उद्योगपति ने उनके उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि परिधान
के साथ रिफाइंड खाद्य तेल भी इस साल पेश किया जाएगा।

place ad code

0 comments :