नई दिल्ली : LOC पर भारत ने आतंकी घुसपैठ रोकने
के लिए लोहे के तार का बाड़ लगाया था, आतंकियों ने उसे भी
काटकर भारत में घुसपैठ कर लिया और आज सुबह 5.30 पर बारामूला के उरी सेक्टर में
आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवानों के शहीद होने की खबर है
जबकि 16 जख्मी हो गए हैं। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना रूस और अमेरिका का
दौरा रद्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सबसे पहले संतरी
पोस्ट को निशाना बनाकर हमला किया। इसके बाद एक बैरक के पीछे शरण लेकर लगातार हमले
शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इस हमले में सेना के 16 जवान जख्मी हो गए हैं।
इनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस आतंकी हमले को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ
सिंह ने अपना रूस और अमेरिका का दौरा रद्द कर दिया है। पिछले 2.5 घंटे से मुठभेड़ जारी
है।
रविवार सुबह कश्मीर में एक फिर बड़ा आतंकी हमला
हुआ। LOC में
तारकर घुसे आतंकियों ने सेना के हेड क्वार्टर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि
करीब 3 आतंकी घुसे हैं और सेना लगातार फायरिंग कर रही है। आतंकियों के तरफ से भी
लगातार फायरिंग हो रही है, धमाकों की भी आवाजें आ रहीं हैं।
ये हमला श्रीनगर से 100 किलोमीटर दूर बारामूला के उरी सेक्टर में हुआ है।

place ad code

0 comments :