नई दिल्ली : बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने
जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर
में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व मे चल रही सरकार को बर्खास्त करके राज्य में
राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। घाटी में जारी अशांति पर स्वामी ने आरोप लगाया कि
पीडीपी-बीजेपी गठबंधन का प्रयोग विफल हो गया है और घाटी के हालात को फिर से काबू
में करने के लिए सैन्य ताकत की जरूरत है।
आपको बता दे कि एक कार्यक्रम में स्वामी ने कहा, ‘शुरूआत
में हमें, बीजेपी की सरकार को लगा कि चूंकि हम जम्मू और
लद्दाख में जीते हैं और पीडीपी कश्मीर में जीती है, इसलिए
हमें यह प्रयोग करना चाहिए। लेकिन मेरे समेत कई लोगों को लगता है कि यह प्रयोग
विफल रहा। महबूबा मुफ्ती सरकार को न सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए, बल्कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।’
वहीं एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला
बोलते हुए स्वामी ने कहा कि वह राष्ट्र विरोधी हैं। स्वामी ने कहा, ‘अगर हम
आधुनिक विज्ञान को देखेंगे तब भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू थे। अगर कोई
मुस्लिम इसे स्वीकार नहीं करता है तब वह देशभक्त नहीं है बल्कि वह राष्ट्रद्रोही
होगा। ओवैसी राष्ट्र विरोधी हैं।’
वही, इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि भारतीय
संविधान में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि कोई भारत माता की जय बोले। ओवैसी ने कहा
कि भारतीय राष्ट्रवाद की बजाए भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद को थोपने का प्रयास किया
जा रहा है और किसी को कोई विशेष नारा लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
ओवैसी ने कश्मीर और पाकिस्तान पर केंद्र की नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी पर भी निशाना साधा।

place ad code

0 comments :