नई दिल्ली : पंजाब
में नया राजनीतिक फ्रंट आवाज़ ए पंजाब बनाने के बाद अटकलें थीं कि नवजोत सिंह
सिद्धू जल्द ही नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं लेकिन उन्होंने आज साफ कर दिया कि
वो कोई पार्टी नहीं बनाएंगे।
सिद्धू ने आज कहा कि
वह सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा वो सीएम
प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस विरोधी वोट बैंक को बंटने नहीं देंगे। इसके साथ ही
खबर है कि सूत्रों के मुताबिक उनके इस बयान से फ्रंट के नेता सहमत नहीं है।
आपको बता दे कि बुधवार
को एक प्रेस रिलीज जारी कर सिद्धू ने कहा कि सियासी मंच आवाज ए पंजाब अभी भी जारी
रहेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ भी गठबंधन के लिए खुले हैं, जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा वह उसका साथ देंगे।
बता दें कि नवजोत
सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से 19 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से ही उनके
आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरें तेज हो गई थीं। लेकिन ‘आप’ में उनके रोल को लेकर एक मत न बन सका।

place ad code

0 comments :