Sunday, 11 September 2016

पठानकोट हमले पर घिरे नवाज शरीफ, विपक्ष ने लगाया जानकारियां छिपाने का आरोप!

Dainik Times     11:21    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान में विपक्ष ने सरकार की आलोचना करते हुए उस पर पठानकोट आतंकी हमले में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता की जांच की जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया। विपक्ष के आरोपों के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घोषणा की कि निष्कर्ष को सार्वजनिक किया जाएगा।
pakistan-govt-criticise-in-pak-for-hiding-details-of-pathankot-probe-news-in-hindi

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनेटर फरहतुल्लाह बाबर ने संसद के ऊपरी सदन सीनेट के एक सत्र के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायुसैन्य अड्डे पर दो जनवरी को हुए हमले की जानकारियों के बारे में उनके सवाल पर जवाब नहीं दे पाने को लेकर शरीफ सरकार को आड़े हाथ लिया।

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने खबर दी कि सीनेटर ने सरकार पर उनसे जानकारियां जानबूझकर छिपाकर सीनेट को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आतंकवादियों पर मेहरबान है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने सदन के साथ पठानकोट हमले में पाकिस्तानी नागरिकों की कथित संलिप्तता की जांच की जानकारियां साझा क्यों नहीं की?' उन्होंने कहा कि सरकार चार महीने पहले पूछे गए सवाल का जवाब देने में नाकाम रही है।

सीनेटर ने पूछा था, 'अगर भारत सरकार ने पाकिस्तानी सरकार को कोई तथ्य या सूचना उपलब्ध कराई है तो पाक सरकार इस संबंध में क्या कर रही है?'  हालांकि उन्हें अपने सवालों का जवाब नहीं मिला। इस पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि जांच के निष्कर्ष को सार्वजनिक किया जाएगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.