नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर
के एलओसी में रविवार को घुसपैठ की तीन जगहों पर कोशिशें हुईं। इसी दौरान हंदवाड़ा
के नौगाम सेक्टर में आर्मी ने तीन आतंकियों को मार गिराया। गुरेज और तंगधार में भी
घुसपैठ की खबर है। बता दे कि यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
आपको बता दे कि इससे
पहले,
सुबह पुंछ सेक्टर में आतंकियों और जवानों के बीच फायरिंग हुई। इसमें
एक पुलिस कॉन्स्टेबल शहीद हुआ। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर जख्मी
है। सिक्युरिटी फोर्सेस और पुलिस को इस इलाके में आतंकियों के घुसने की खबर मिली
थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। और आतंकियों के एक बिल्डिंग और घरमें
घुसने की खबर है।
राजौरी- पुंछ रेंज के
डीआईजी जॉनी विलियम्स ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एक जवान के शहीद होने की
पुष्टि की है। उन्होंने बताया- "आतंकी सुबह 7:40 बजे के करीब इस इलाके के एक
घर में घुस गए। यह घर नजीर अहमद नाम के शख्स का है।" अभी तक यह पता नहीं चल
पाया है कि आतंकियों की तादाद कितनी है। लेकिन, ऐसा कहा जा
रहा है कि 2 से 3 आतंकी हो सकते हैं।
वहीं, मिनी सचिवालय की अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से भी फायरिंग की खबर है। यहां
भी आतंकी छिपे हैं।
वहीं दूसरी तरफ एलओसी
पर 3 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश कि गई। आर्मी ने तीनों जगहों पर घुसपैठ को नाकाम कर
दिया है।
पहली घुसपैठ हंदवाडा
के नौगाम सेक्टर में हुई। यहां पर 2 से 3 आतंकियों की छिपे होने की खबर थी।
दूसरी घुसपैठ की
कोशिश गुरेज सेक्टर में हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां भी तीन से चार आंतकियों ने
एलओसी पार करने की कोशिश की।
वहीं, तीसरी घुसपैठ की कोशिश उत्तरी कश्मीर के तंगधार सेक्टर में हुई। यहां पर
भी दो से तीन आतंकियो के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

place ad code

0 comments :