Sunday, 4 September 2016

हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन की धमकी, कहा- घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना दूंगा!

Dainik Times     10:35    
place ad code

नई दिल्ली : आतंकी और हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीर में किसी तरह के शांतिपूर्ण समाधान में अड़चन डालने की कसम खाई है। सलाहुद्दीन ने धमकी दी है कि वह घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा।
salahuddin-threaten-to-more-suicide-attack-in-kashmir-news-in-hindi

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक उसने धमकी दी है कि वह कश्मीरियों को सुसाइड बॉमर्स बनाएगा, जो घाटी को 'भारतीय फौजों का कब्रगाह' बना देंगे। साथ ही उसने इस लड़ाई को कश्मीर से बाहर ले जाने की भी बात कही।

वही बातचीत को व्यर्थ बताते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि आतंकवाद के अलावा कश्मीर का कोई समाधान नहीं है। कश्मीरी नेतृत्व, लोगों और मुजाहिदीन को पता होना चाहिए कि वहां कोई औपचारिक, शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है।

वहां 'उद्देश्यपूर्ण सशस्त्र संघर्ष छेड़ने' के सिवा कोई विकल्प नहीं है। सलाउद्दीन ने कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है। उसने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को एक विवादित नहीं मानेगा तब तक बातचीत नहीं हो सकती।

आतंकी सलाउद्दीन का बयान उस समय आया है जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में ऑल पार्टी डेलीगेशन कश्मीर में शांति बहाल के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे है। घाटी में पिछले 58 दिनों से तनाव बरकरार है। मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई है। कई जगह अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.