Wednesday, 14 September 2016

शहाबुद्दीन के बाद अब लालू के बेटे तेज प्रताप के साथ नजर आया शार्प शूटर कैफ!

Dainik Times     11:19    
place ad code

नई दिल्ली : बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में आरोपी शार्प शूटर मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो बिहार स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ नजर आ रहे हैं। कैफ इससे पहले आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के काफिले में नजर आया था, जब वो भागलपुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।
shahabuddin-sharp-shooter-mohd-kaif-emerges-with-lalu-yadavs-son

अभी यह पता नहीं चला है कि मोहम्मद कैफ और तेज प्रताप की जो तस्वीर जारी हुई है, वो दरअसल कब की है। इस मामले में अभी तेज प्रताप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है। कैफ आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को रिसीव करने के लिए भागलपुर जेल भी गया था और जब उसकी फोटो सामने आई थी तो सीवान पुलिस ने माना कि शहाबुद्दीन के साथ फोटो में मोहम्मद कैफ ही है। पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आपको बता दे कि शहाबुद्दीन पर राजदेव का मर्डर कराने के आरोप लगे थे और प्रत्यक्षदर्श‍ि‍यों ने बताया था कि पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कैफ उर्फ बंटी, लड्डन मियां, जिम्मी और जावेद ने मिलकर की थी। शार्प शूटर मोहम्मद भागलपुर जेल शहाबुद्दीन को रिसीव करने आया था और उनके काफिले के साथ-साथ सीवान और शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर भी गया था।

तस्वीरों में कैफ को शहाबुद्दीन के ठीक पीछे देखा गया। पुलिस इस कैफ की तलाश कर रही है, लेकिन वो फरार है। ताज्जुब की बात है कि इस दौरान पुलिस को इसका ध्यान ही नहीं था। जब तस्वीरें सामने आईं, तो पता चला कि ये तो वही आरोपी है, जिसे पुलिस तलाश रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.