नई दिल्ली : उत्तर
प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने में जुटे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल
गांधी की किसान यात्रा जारी है। अपनी किसान यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने
बुधवार को मिर्जापुर में दो खाट सभाएं की। राहुल ने समाजवादी पार्टी में चल रहे
अंदरूनी झगड़े को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सपा
की साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो चुकी थी। कल अखिलेश यादव ने साइकिल का एक पहिया
निकाल कर भी फेंक दिया। मिर्जापुर में राहुल गांधी एक रोड शो भी करेंगे।
आपको बता दे कि राहुल
गांधी की पहली खाट सभा मिर्जापुर के महाशक्ति इंटर कॉलेज में की। किसानों के बीच
लगभग 45 मिनट बिताने के बाद राहुल ने मिर्जापुर के मरीहान में दूसरी खाट सभा की।
राहुल खाट सभाओं के जरिए किसानों से मिल रहे हैं और उनके बीच कर्ज का मुद्दा उठा
रहे हैं। राहुल लगातार ये कह रहे हैं कि जब मोदी सरकार उद्योगपतियों का कई लाख
करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं करती।

place ad code

0 comments :