Wednesday, 14 September 2016

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस MLA तरलोचन सिंह ने फेंका मंत्री मजीठिया पर जूता!

Dainik Times     15:14    
place ad code

नई दिल्ली : पंजाब में राजनीतिक का बिगड़ता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बाद अब बात जूते तक आ गई है। बुधवार को सियासी लड़ाई हिंसक स्तर पर पहुंच गई। विधानसभा के अंदर ही कांग्रेस विधायक तरलोचन सिंह सूंध ने अकाली सरकार के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता ही फेंक दिया। इसके बाद वहां बवाल मचा हुआ है।
shoe-hurled-at-punjab-minister-bikram-singh-majithia-inside-state-assembly-news-in-hindi

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस को किसी तरह खबरों में बने रहने की आदत है। वे कोशिश में रहते हैं कि किसी तरह उनका नाम छप जाए। इसके साथ ही मंत्री मजीठिया ने कहा कि यह घटना कांग्रेस की बेचैनी को दर्शाने वाली है। उनके नेता अवसाद में हैं और ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी कांग्रेसी विधायक तरलोचन सिंह सूंध ने कहा कि उन्होंने मजीठिया पर जूता नहीं चलाया था। तरलोचन ने कहा कि उन्होंने अकाली विधायक विरसा सिंह पर जूता चलाया था क्योंकि विरसा सिंह ने उन्हें कथित तौर पर जातिगत गाली दी थी।

गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर पंजाब में राजनीति गरमाई हुई है। आप के चुनावी लड़ाई में आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे पंजाब में ही कैंप करेंगे। इस बीच सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.