नई दिल्ली : भारतीय
जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में नई
राजनीतिक पारी की संभावना फ्लॉप होने के बाद अमृतसर से पूर्व सांसद नवजोत सिंह
सिद्धू ने कुछ और नेताओं के साथ नया गुट बनाने का ऐलान किया है। अकाली दल से
निकाले गए परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू पंजाब में एक नया फ्रंट खड़ा कर रहे हैं।
इस नए फ्रंट का नाम आवाज-ए-पंजाब होगा।
आपको बता दे कि पूर्व
सांसद नवजोत सिंह सिद्धू व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच बैठक
बेनतीजा होने के कई दिन बाद सिद्धू की पत्नी व बीजेपी विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू
ने बुधवार को AAP के दिल्ली नेतृत्व को निशाना साधा था।
कभी AAP की कार्यशैली की प्रशंसक रहीं डॉ. सिद्धू ने बुधवार
को दिल्ली में बैठे आप नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था।
नवजोत कौर सिद्धू ने
विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की तरफ इशारा करते हुए
कहा था कि विधायक परगट सिंह, बैंस बंधु, कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिक्की जैसे 'अच्छे
लोग' एक साथ एक प्लेटफार्म पर आते हैं तो सिद्धू दंपती वहां
मजबूती से खड़ा दिखेगा।

place ad code

0 comments :