नई दिल्ली : कांग्रेस
उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला सोमवार को जैसे ही यूपी के सीतापुर पंहुचा और
राहुल ने जैसे ही शहर में अपना रोड शो शुरू किया, एक
जूता अचानक उनकी तरफ उछलता हुआ आया और उस मिनी बस से टकरा गया, जिस पर राहुल खड़े
थे। ये जूता राहुल की बजाय, जितिन प्रसाद के हाथ पर लगा और
नीचे गिर गया।
जब तक राहुल के
सिक्योरिटी गार्ड समझते, तब तक ये जूता जितिन प्रसाद
को लग चुका था। आपको बता दे कि जूता फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस
शख्स ने अपना नाम हरिओम मिश्र बताया और गुस्से की वजह कुछ साफ नहीं बता पा रहा। इस
शख्स ने खुद को एक स्थानीय निजी चैनल का पत्रकार भी बताया।
सीतापुर से पहले
राहुल गांधी ने भिटौली में सभा की। इस सभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दो
पार्टियों के दिग्गज मायावती और मुलायम सिंह का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के हाथों में है। उन्होंने कहा कि मायावती और मुलायम सिंह यादव में
भारतीय जनता पार्टी से लड़ने का दम नहीं है। सिर्फ कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश में
बीजेपी को हराने में सक्षम है।
आपको बता दे कि राहुल गांधी सीतापुर में खाट पर चर्चा भी
करेंगे। सीतापुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष करीब चार बजे काजी कमालपुर और हरगांव में
राहुल बैठक करेंगे।

place ad code

0 comments :