Monday, 26 September 2016

INDvsNZ: 500वें टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, जडेजा मैन ऑफ द मैच!

Dainik Times     13:32    
place ad code

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क, कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक 500वें टेस्ट में 197 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की ओर से रखे गए 434 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम पांचवें दिन लंच के बाद 236 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में 6 विकेट लेने और दूसरी पारी में फिफ्टी बनाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। अश्विन ने मैच में 10 विकेट चटकाए।
500th-test-india-vs-new-zealand-india-won-by-197

कीवी टीम के अंतिम आउट होने वाले बल्लेबाज नील वागनर (0) रहे, जिन्हें आर अश्विन ने दूसरी पारी में अपना छठा शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 19वीं बार एक पारी में पांच या अधिक विकेट हासिल कर लिया। अश्विन ने दूसरी पारी में 35.3 ओवर में 132 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जबकि मैच में उन्हें कुल 10 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा ने कुल 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने भी दो विकेट झटके।

पांचवें दिन कीवी टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया। रविवार को नाबाद बल्लेबाज ल्यूक रॉन्ची और मिचेल सैंटनर ने पारी को 4 विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने शतकीय साझेदारी (102 रन) करते हुए टीम को मजबूती देने की कोशिश की, लेकिन ल्यूक रॉन्ची 120 गेंदों में 80 रन की जुझारू पारी खेलकर पांचवें विकेट के रूप में चलते बने। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कीवियों को दो झटके देकर रही-सही उम्मीद भी खत्म कर दी। शमी ने बीजे वाटलिंग (18) और मार्क क्रेग (1) को लौटाया। अंतिम दो विकेट अश्विन ने लिए।

2-0 से जीतने पर टीम इंडिया बनेगी नंबर वन :-

आपको बता दे कि इस सीरीज में अगर भारत 1-0 या 2-1 से जीतता है तो उसके 111 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक टेस्ट की शीर्ष टीम पाकिस्तान के हैं, लेकिन दशमलव अंक में वह भारत से आगे है. अगर टीम इंडिया यह सीरीज 2-0 से जीतती है तो उसके 113 अंक हो जाएंगे और वह नंबर एक टीम बन जाएगी। अगर भारत शीर्ष स्थान पर पहुंचता है तो ऐसा इस साल में तीसरी बार और कुल चौथी बार होगा। 1-1 से सीरीज ड्रॉ होने पर टीम इंडिया 108 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ जाएगी और न्यूजीलैंड टीम 97 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर चली जाएगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.