नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12वीं
ब्रिगेड की छावनी पर आत्मघाती हमले में भारतीय सेना को जबरदस्त नुकसान हुआ है। इस
हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवाब 10 डोगरा रेजीमेंट
के थे। हमले में 19 जवान जख्मी हुए है जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई
है।
आपको बता दे कि सुबह करीब चार बजे हुए आतंकी हमले
के साथ ही विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। हमले की चपेट में आई
जगह यहां से 102 किलोमीटर और सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर
स्थित है। सूत्रों ने बताया कि हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में
सोए हुए थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई।
इस घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रूस दौरा
स्थगित करते हुए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव
महर्षि भी शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों की शहादत पर शोक
जताते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

place ad code

0 comments :