नई दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी पर बनी बायोपिक का सभी को बेसब्री से इंतजार है। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों
में भी माही के फैंस को इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार है, जिसमें
उनकी यात्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की बताई है।
आपको बता दे कि फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होने
वाली है, लेकिन
इसने कुछ विवादों की शुरुआत कर दी है। हाल ही में राज ठाकरे की अध्यक्षता वाली
महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म को
बॉयकोट करने की धमकी दी है। मनसे का कहना है कि इस फिल्म की मराठी में डबिंग नहीं
होना चाहिए बल्कि सिर्फ हिंदी में ही यह दिखाई जाना चाहिए।
लेकिन अब इन सभी विवादों से अलग धोनी की कप्तानी
में खेल चुके भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ऐसा बयान दिया है, जिससे कई
लोगों को हैरानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब धोनी पार आने वाली फिल्म के
बारे में सवाल किया गया तो गंभीर ने कहा, 'बिलकुल भी नहीं,
क्रिकेटरों पर बायोपिक बनने पर मेरा विश्वास नहीं है। मेरे ख्याल से
जिसने क्रिकेटरों से अधिक देश के लिए योगदान दिया है, उसकी
बायोपिक बनना चाहिए। हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने कई अच्छे कार्य किए
हैं। इसलिए बायोपिक उनकी जिंदगी पर बनना चाहिए।'
टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने
इशारो-इशारो में धौनी की बायोपिक को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। गंभीर ने कहा
है कि वह क्रिकेटरों के ऊपर बनने वाली फिल्मों में विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि
क्रिकेटर्स बायोपिक के लायक नहीं है।

place ad code

0 comments :