नई दिल्ली : उरी आतंकी
हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर देश में गुस्सा उबल रहा है। सरकार पर एक्शन का दवाब
बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार संयम में हैं और एक्शन की तैयारी जोर शोर से चल रही
है। इसी बीच ख़बर आई है कि 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो घंटे साउथ
ब्लॉक में बने वॉर रूम में बिताए।
आपको बता दे कि इस
वॉर रूम में पीएम मोदी के साथ एनएसए अजित डोभाल, सेना
प्रमुख दलबीर सुहाग, वायुसेना प्रमुख अरुण राहा, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा भी थे।
प्रधानमंत्री को इस
वॉर रूम में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिखाया गया। पीएम के उनके सामने रेत से बने
मॉडल रखे गए। ये म़ॉडल पाकिस्तान में बने आतंकी कैंप के थे। वॉर रूम में पीएम को
ये बताया गया कि कैसे पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया जा सकता है।
तो वही दूसरी तरफ, उरी
हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से रोज आग में घी डालने का काम हो रहा है। यही काम कल
संयुक्त राष्ट्र में नवाज शरीफ ने किया। संयुक्त राष्ट में पाकिस्तान के पीएम नवाज
शरीफ ने बीती रात करीब 20 मिनट तक भाषण दिया। जिस उरी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान
में युद्ध की नौबत आती दिख रही है उस पर नवाज शरीफ ने एक शब्द नहीं किया। उन्होंने
बुरहान वानी जैसे आतंकी के लिए दुनिया के सामने आंसू बहाए। एक देश के प्रधानमंत्री
के लिए एक आतंकवादी हीरो बन गया।
उरी हमले का सच
छुपाने के लिए पाकिस्तान क्या कुछ नहीं कर रहा है। देश में मांग जोर पकडते जा रही
है कि पाकिस्तान से बदला लो। सरकार ने कोई फैसला तो नहीं लिया है लेकिन रक्षा
मंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ साफ कहा कि पीएम ने जो कहा है उसे हल्के में मत लीजिए।
पीएम ने उरी हमले के बाद दोषियों को नहीं छोड़ने की बात कही थी।
पाकिस्तान को चारों
तरफ से घेरने के लिए मोदी सरकार कूटनीतिक से लेकर सैन्य विकल्पों पर लगातार काम कर
रही है। आज शाम विदेश सचिव के सामने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित की पेशी
हुई। उन्हें दो टूक कह दिया गया कि अगर वो आतंकी हमले की जांच को लेकर गंभीर है तो
भारत आतंकियों के फिंगर प्रिट्स और डीएन सैंपल देने को तैयार है।

place ad code

0 comments :