Showing posts with label Uri-Attack. Show all posts
Showing posts with label Uri-Attack. Show all posts

Saturday, 29 October 2016

शोएब अख्तर का पाकिस्तान पर हमला, कहा - विदेशी खिलाड़ियों के लिए खतरनाक है पाकिस्तान!

Dainik Times     16:10    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। अब वह अपने देश में ही घिरता जा रहा है, क्योंकि उसको उसके देश के लोग ही असुरक्षित बता रहे हैं। मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने देश की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ऐसा बयान दिया है, जो पाकिस्तान के हुक्मरानों को बुरा लगता सकता है। अख्तर ने अपने देश के हालातों के हिसाब से किसी भी विदेशी टीम को पाकिस्तान में आमंत्रित करने के प्रति चेताया है।
shoaib-akhtar-says-dont-invite-foreign-teams-pakistan-current-situation-news-in-hindi

आपको बता दें, शोएब अख्‍तर अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर क्रिकेट से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। जब शोएब खेलते थे तो क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनकी अंग्रेजी का खूब मजाक उड़ाया जाता था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग केंद्र में एक आतंकी हमला हुआ था। इसमें 62 पुलिस कैडेट और दो सैनिकों की मौत हो गई थी और लगभग 170 लोग चोटिल हुए थे। इस हमले के बाद अख्तर ने कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है।

शोएब अख्तर ने एक न्यूज चैनल से कहा, सुरक्षा स्थिति को लेकर जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाता तब तक हमें किसी विदेशी टीम को पाकिस्तान आमंत्रित करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, सुरक्षा की स्थिति ऐसी है कि हमें धैर्य रखना होगा। मुझे यकीन है कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।

आपको बता दें कि मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमले के बाद से किसी शीर्ष विदेशी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पीसीबी और पाकिस्तानी खेल प्रेमी अपने देश में कोई खेल का आयोजन न हो पाने से परेशान हैं। पाकिस्तान इस समय वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है, जो शारजाह में हो रही है। बताना चाहते है कि शोएब अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।


इससे पहले शोएब अख्तर ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया था कि 1996 के दौरान मैच फिक्सिंग अपने चरम पर था, लेकिन वह खुद को इसका शिकार बनने से रोकने में सफल रहे। अख्तर ने कहा, उस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिग रूम का माहौल बहुत विचित्र होता था। मेरा विश्वास करें ड्रेसिंग रूम का उससे खराब माहौल नहीं हो सकता।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 22 October 2016

अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन करेंगे उरी हमले में शहीद हुए जवानो के परिवारों की मदद...

Dainik Times     08:10    
place ad code
नई दिल्ली : बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन उरी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर चिंतित हैं। आपको बता दे कि अजय ने इससे पहले भी उरी अटैक में शहीद हुए जवान और उनके परिवारों के लिए अपनी संवेदना जताई थी। अब अजय ने घोषणा कर दी है कि, शिवाय पहले दिन की कमाई का हिस्सा उरी अटैक में शहीद हुए जवानों के परिवारों को देंगे।
ajay-devgan-will-give-shivaays-first-day-earning-with-the-families-of-uri-martyrs

आपको बता दे कि अजय देवगन ने पाकिस्तान की निंदा करते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध भी किया था। अजय ने यह भी कहा था की अब वो किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे। अजय ने अपनी भावनाओं को अपने फैन्स के सामने रखते हुए कहा था कि, हम बात कर रहे हैं और वो मार के जा रहे हैं यह कहा का इंसाफ है।

अजय ने यह भी कहा था कि, हम अगर आज बात कर रहे हैं और कोई आकर गोली मार के चला जाए तो क्या हम बात कर सकते हैं। इसलिए अब पाकिस्तान को करार जवाब देना ज़रूरी है।

अजय ने अब उरी अटैक में शहीद हुए देश के सिपाहियों को शिवाय की कमाई का हिस्सा देकर ना सिर्फ़ एक मिसाल कायम कर रहे हैं बल्कि देश के जवानों और उनके परिवारों की भी हौसला अफजाई कर रहे हैं। इससे देश के जवानों को एहसास होगा की कोई है जो उनकी भी फ़िक्र करता है।


आपको बता दे कि इससे पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी देश के जवानों के परिवारों की मदद कर चुके हैं। अक्षय के बाद अब अजय ने यह कदम उठाया है। अजय के इस फैसले से अजय के फैन्स और तमाम देशवासियों को वाकई गर्व होगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 17 October 2016

पाक कलाकरों के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा!

Dainik Times     09:44    
place ad code
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग पर नाखुशी जाहिर की है। प्रियंका ने बैन करने की मांग अनुचित बताते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को निशाना बनाने से बुरे परिणाम हो सकते हैं। आपको बनता दे की सलमान खान भी पाक कलाकरों के समर्थन में आ चुके है।
priyanka-chopra-says-pakistan-artist-uri-attack

गौरतलब है कि बीते माह उरी में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मनसे ने तो पाक कलाकारों को देश छोड़ने की चेतावनी भी दे चुकी है। वहीं, इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (इंपा) ने सीमा पार से आने वाले कलाकारों को बैन करने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।

हाल ही में सिनेमा मालिक और एग्जीबिटर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में पाक कलाकारों की फिल्में नहीं प्रदर्शित करने की घोषणा कर चुकी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि ऐसे मसले पर हमेशा कलाकारों की मुखालफत करना नेताओं का एजेंडा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को ही क्यों? डॉक्टरों, व्यापारियों या दूसरे वर्गों पर बैन की मांग क्यों नहीं उठाई जाती है।


आपको बता दे कि उरी हमले के बाद किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने निंदा तक नही कि जिसके चलते भारतीय लोगो में उनके प्रति गुस्सा फेला हुआ है और उनको बेन करने की मांग कर रहे है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 6 October 2016

Video: सेना से सबूत मांगने वालों और पाक कलाकारों को बैन करने की बहस पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- अरे शर्म...

Dainik Times     20:28    
place ad code
नई दिल्ली : पूरा देश उरी और बारामूला में हुए आतंकवादी हमले के बाद गुस्से से भर चुका है। हालांकि भारतीय सेना ने एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार गिराया, जिससे इस देश के लोगों का गुस्सा थोड़ा ठंडा हुआ लेकिन फिर भी लागातार पाकिस्तान के खिलाफ और ठोस कदम उठाए जाने की मांग हो रही है।

साथ ही, पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर भी खूब हंगामा हो रहा है जिसको लेकर बॉलीवुड दो खेमों में बंटता हुआ नज़र आ रहा है। इस समय पुरे भारत में हलचल मची हुई है। कोई पाकिस्तानी कलाकरों पर बेन की मांग कर रहा है तो कोई कह रहा है पाकिस्तानी कलाकारों पर बेन नही लगना चाहिए और कोई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है। इसी बिच अब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अक्षय ने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो देश में चल रही कई तरीकों की बहस और हमारे भारतीय जवानों के लिए कुछ बोले हैं।

अक्षय ने इस वीडियो में कहा, “मैं आज आपसे स्टार या सेलेब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि आर्मी मैन के बेटे की तरह बात कर रहा हूं। कई दिनों से मैं देख रहा हूं अखबारों या चैनल में अपने देश के लोग आपस में बहस कर रहे है्ं। कोई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांग रहा है, कोई पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन करने की मांग कर रहा है, कोई डर रहा है कि युद्ध होगा या नहीं। अरे, शर्म करो।

अक्षय ने इस वीडियो में हमारे देश के जवानों के लिए जो बोला है, वो वाकई सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा, “ये सब बहस बाद में करना पहले ये सोचो कि किसी ने सरहद पर अपनी जान दे दी है। 19 जवान उरी टैरर अटैक में शहीद हो गए, एक 24 साल का जवान नितिन यादव बारामुला में शहदी हो गया। क्या उनके परिवारों और हमारे दूसरे हजारों फौजियों के परिवारों को ये चिंता है कि कोई फिल्म रिलीज़ होगी या नहीं, कोई आर्टिस्ट बैन होगा या नहीं? नहीं। उनको बस अपने भविष्य की चिंता है। हमें भी उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता होनी चाहिए। वो हैं तो मैं हूं, वो हैं तो आप हैं। वो नहीं तो हिंदुस्तान नहीं।

अक्षय कुमार ने हमेशा की तरह इस बार भी दिल को छु जाने वाली बात कही है जो हर भारतीय को जरुर देखनी चाहिए.


आप भी देखे ये विडियो :-

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 3 October 2016

पाक कलाकारों पर हमला बोलते हुए सिंगर अभिजित ने करण जोहर को बताया फवाद की महबूबा, कहा दोनों के बीच...

Dainik Times     14:36    
place ad code
नई दिल्ली : भारत में हुए उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में बैन करने को लेकर बहस जारी है। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने एक ट्वीट के जरिए कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है। उन्होंने सलमान खान के बाद अब करण जोहर को अपने निशाने पर लिया है। अभिजित ने करण जोहर को पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट में बोलने को लेकर उन्हें निशाना बनाया है। एक ट्वीट कर अभिजित ने करण जोहर को पाकिस्तानी एक्टर फवाद की महबूबा बताया है।
singer-abhijeet-disgusting-tweet-about-karan-johar-news-in-hindi


आपको बता दे कि अपने ट्वीट में अभिजित ने करण जोहर को फवाद के बीच लवजिहाद का रिश्ता बताया है। उन्होंने करण जोहर के शो पर फवाद के बतौर गेस्ट ना आने की न्यूज़ को शेयर करते हुए लिखा एक और लवजिहाद, महबूबा करण जोहर डिप्रेशन में है…. उनके पाक लवर फवाद ने उन्हें धोखा दिया है, बेचारी करण जोहर खान।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 29 September 2016

पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, आर्मी ने पहली बार LoC पारकर मार गिराए कई आतंकी... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     13:22    
place ad code
नई दिल्ली : उड़ी हमले के बाद लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर बने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी (सीसीएस) की हैं। इसके बाद डीजीएमओ ने क्या कहा- ''मजबूत इन्फॉर्मेशन के आधार पर हमें पता लगा है कि कुछ आतंकी एलओसी पर मौजूद हैं। उनका मकसद भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमलों को अंजाम देना है।
india-conducted-surgical-strikes-against-pakistan-at-loc-news-in-hindi

तो इंडियन आर्मी ने वहां कल रात सर्जिकल स्ट्राइक किया था। हमने सुनिश्चित किया था कि ये आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब न हों। काउंटर ऑपरेशंस में काफी नुकसान पहुंचा है। आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का यह ऑपरेशन अभी रुका हुआ है।

इसे दोबारा चलाने का अभी कोई प्लान नहीं है। इस खुलासे के बाद सकते में आए पाक के पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि भारत इसे हमारी कमजोरी न समझे।

वही आर्मी ने कहा- इंडियन आर्मी किसी भी आपात मैंने अभी पाक के डीजीएमओ से बात की और उन्हें भी कल रात हुए सर्जिकल ऑपरेशन के बारे में बता दिया है।

- भारत इस क्षेत्र में अमन चाहता है। लेकिन हम नहीं चाहते कि एलओसी पर खतरा पैदा हो और हमारे देश के लोगों की जान खतरे में पड़े। पाक जनवरी 2004 के अपने वादे पर कायम रहे। हम उम्मीद करते हैं कि पाक आर्मी हमारे साथ कोऑपरेट करेगी और इस रीजन से आतंकवाद का खात्मा करने की दिशा में मदद करेगी।

पिछले साल हुई थी 44 साल में सबसे भारी फायरिंग...

आपको बता दे कि एलओसी पर बुधवार रात फिर सीजफायर वॉयलेशन हुआ। फायरिंग में पाकिस्तान के दो जवान मारे गए हैं। यह दावा पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स ने किया है। यह फायरिंग रात करीब ढाई बजे से सुबह 8 बजे तक हुई। पिछले साल अगस्त के बाद पाकिस्तान की भारी फायरिंग के कारण एलओसी के आसपास के गांवों के 32 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

BREAKING NEWS: भारत की और से फायरिंग में दो पाक सैनिक ढेर!

Dainik Times     12:08    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले में बाद पाकिस्तान की तरफ से हो रही सीजफायर पर एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि पाक के सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में हमारे दो सैनिक मारे गए हैं।
two-pak-army-men-killed-by-indian-army


पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक रात को 2:30 बजे शुरू हुई यह फायरिंग सुबह 8:00 बजे तक जारी रही। हालांकि भारत की तरफ से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

Dainik Times     08:44    
place ad code
नई दिल्ली : उरी आतंकी हमले के बाद संघर्ष विराम का एक बार और उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
india-pakistan-ceasefire-violation-pak-army-news-in-hindi

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उरी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।


आपको बता दे कि बीते छह सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 28 September 2016

पाकिस्तानी एक्टरों पर बैन लगाने पर बोले वरुण धवन, कहा- सरकार...

Dainik Times     09:33    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ कर जाने के महराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के फरमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि यह सरकार को फैसला करना चाहिए कि ऐसे प्रतिबंधों से क्या आतंकवाद रुक सकता है?
varun-dhawan-says-on-uri-attack-bollywood-news-in-hindi

आपको बता दे कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने हाल ही में फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी अभिनेताओं को भारत छोड़ कर जाने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर उनकी फिल्मों की शूटिंग में अवरोध उत्पन्न करने की बात कही थी। इस बारे में पूछे जाने पर वरुण ने कहा कि भारत सरकार इस पर जो फैसला करती है मैं उसका अनुसरण करूंगा।

भारत सरकार चाहे जो भी कहे, वो सर आंखों पर, मैं उसका पालन करूंगा। हमारे जवानों पर हमला भयावह है, मेरा दिल उनके लिए रोता है। उन्होंने इंडिया नाइटलाइफ कन्वेंशन अवॉर्ड समारोह में यह बात कही। दिलवालेके अभिनेता ने कहा कि पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध का फैसला सरकार की ओर से आना चाहिए अगर उन्हें लगता है कि आतंकवाद पर रोक लगाने का यह कोई समाधान है।


दूसरी तरफ फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का मानना है कि सीमा पार के कलाकार आतंकवादी कृत्यों के लिए जिम्मेदार नहीं है, वे अक्सर इन चीजों में फंस जाते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 27 September 2016

उरी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, भारत ने सौंपे सबूत!

Dainik Times     20:28    
place ad code
नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”विदेश सचिव ने आज पाक उच्चायुक्त को तलब कर उरी हमले के सीमा से जुड़े होने के सबूत दिए।
uri-attack-mea-gives-proof-of-attack-to-basit-news-in-hindi

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया, “पाक उच्चायुक्त को जानकारी दी गई कि उरी हमले के दो गाइड जिन्हें स्थानीय गांव वालों ने पकड़ा था ये दोनों पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के रहने वाले हैं। इन दोनों गाइड को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

बता दे कि विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”पकड़े गए गाइड में एक का नाम फैसल हुसैन (20 साल) और दूसरे काम नाम यासीन खुर्शीद (19 साल) है। प्ररंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उरी हमले में मार गए आतंकियों में एक आतंकी भी मुजफ्फराबाद का रहने वाला था। मारे गए आतंकी का नाम हाफिज है।


भारत की तरफ से सौंपे गए ये सबूत पाकिस्तान के मुंह पर तमाचे की तरह हैं। आज पाकिस्तान से सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने नेशनल असेंबली में कहा था कि भारत ने ही उरी हमला करवाया था। इसके बाद पाकिस्तान को सबूत देने के लिए उच्चायुक्त तलब किया गया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 26 September 2016

सिंधु जल समझौते पर पीएम मोदी ने कहा, 'खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते'... पढ़ें!

Dainik Times     19:42    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि एक समय में ख़ून और पानी दोनों साथ-साथ नहीं बह सकते।

आपको बता दे कि बैठक में पीएम के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव ए जयशंकर, दो प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जल संसाधन सचिव भी मौजूद थे।


सूत्रों के मुताबिक भारत ने सिंधु समझौते को रद्द करने की अटकलों को तो शांत कर दिया है लेकिन आक्रामक रुख़ अपनाते हुए पाकिस्तान तक पानी की आपूर्ति करने वाली छह में से तीन नदियों के ज्यादा बड़े इस्तेमाल की योजना बनाई है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 25 September 2016

उरी में आतंकियों के दो गाइड गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद के लिए करते थे काम!

Dainik Times     11:11    
place ad code
नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादियों को सीमा पार कराने में मदद करते थे। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों को मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर ने खुद ट्रेनिंग दी। इन दोनों ने 12 से 18 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराया। सेना इस बात की जांच कर रही है कि क्या उरी अटैक के हमलावर भी इन्हीं की मदद से भारत की सीमा पार किए थे।
two-jem-terror-guides-arrested-in-uri-news-in-hindi

आपको बता दे कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकवादियों को सीमापार कराने में गाइड की मदद ली जाती रही है। इस गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के वक्त इन लड़कों के पास से किसी प्रकार का हथियार नहीं मिला। साहिल की उम्र 15 साल है और यासीन की 16 साल।

बीएसएफ और आर्मी के जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गाइड पाक अधिकृत कश्मीर के रहने वाले हैं। एक का नाम अहसान खुर्शीद है जबकि दूसरे का नाम फैसल हुसैन आवान है। दोनों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि जैश के सरगना मसूद अजहर और उसके भाई ने पाक अधिकृत कश्मीर में आकर दोनों को भारत के अंदर घुसपैठ कराने के लिए दो साल पहले ट्रेनिंग दी थी।


बता दे कि ये दोनों लाइन ऑफ कंट्रोल के पास भारत के अंदर आतंकियों की घुसपैठ कराने में रूट के लिए मदद करते थे। फिलहाल खुफिया एजेंसियां, आर्मी और बीएसएफ की जॉइंट टीम दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 24 September 2016

उरी हमले पर भड़के राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में शो करने से किया मना, पीएम मोदी से की ये अपील!

Dainik Times     19:08    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में शो करने से मना कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद राजू श्रीवास्तव ने ये फैसला लिया है। राजू श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम कलाकार हैं, हम बॉर्डर पर बंदूक लेकर तो जा नहीं सकते हैं तो पाकिस्तान के लिए जो गुस्सा है हमारे दिल में, वो आक्रोश हम कैसे व्यक्त करें। हम भारतीय सेना का सपोर्ट करेंगे और इसी तरह से करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने इस बार हमारे जवानों को धोखे से मारा, हमारे जवान सो रहे थे धोखा देकर उन्होंने मारा। हमारे शहीद हुए एक जवान को उनकी दादी कंधा दे रही थीं। इस सब के बाद हम पाकिस्तान जाकर हंसाए, कॉमेडी करेंये नहीं होगा। मुझे पाकिस्तान जाने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। मैंने कराची का यह शो कैंसिल कर दिया है जो वहां 25 दिसंबर को होने वाला था।

राजू श्रीवास्तव ने कहा, ‘पाकिस्तान हमेशा धोखा देता है और हम हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। बड़ा दिल दिखाने का कोई फायदा नहीं है। इस समय जो हालात हैं मुझे लगता है इसमें मैं क्या जाऊंगा पाकिस्तान के लोगों को हंसाने? कॉमेडी तो दिल से होती है। हमारा भारत बहुत अच्छा है, मैं नहीं जाऊंगा पाकिस्तान।

वही, आपको बता दे कि राजू श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ठोस एक्शन लेने की अपील करते हुए कहा, “मैं पीएम मोदी जी से कहना चाहूंगा कि अब जरूर इस पर एक्शन लें। ये उरी का हमला आखिरी हमला होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने MNS द्वारा पाक कलाकारों को 48 घंटे में देश छोड़कर जाने के लिए कहने पर कहा कि मैं उससे सहमत हूं, 125 करोड़ का देश है हमारा, एक से एक कलाकार है हमारे पास पता नहीं वहां से बुलाने की क्या जरूरत है।


हमारे लोगों को काम दें, अपने हिन्दुस्तानियों को काम दें। उनके जो 5-6 कलाकार आते हैं अगर ये नहीं आएंगे तो क्या बॉलीवुड समाप्त हो जाएगा। मुझे लगता है कि इनको वापस भेज देना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

नवाज शरीफ के उलटे बोल, उरी आतंकी हमले को बताया कश्मीर में हालात की प्रतिक्रिया!

Dainik Times     13:30    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 'सबूतों के बिना' पाकिस्तान पर दोषारोपण करने को लेकर भारत की निंदा की और दावा किया कि उरी में हुआ आतंकवादी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की 'प्रतिक्रिया' का परिणाम हो सकता है।
nawaz-sharif-says-uri-attack-could-be-reaction-to-situation-in-kashmir

नवाज शरीफ ने लंदन में संवाददाताओं से कहा, 'उरी हमला कश्मीर में ज्यादतियों की प्रतिक्रिया हो सकता है, क्योंकि पिछले दो महीनों में मारे गए लोगों और अपनी आंखें गंवाने वाले लोगों के प्रियजन व करीबी रिश्तेदार आहत और गुस्से में हैं।'

शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क से आते समय लंदन में रुके थे. शरीफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 'बिना किसी सबूत' के जिम्मेदार ठहराकर 'गैरजिम्मेदाराना तरीके' से व्यवहार किया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में शरीफ के हवाले से कहा गया, 'भारत कोई जांच किए बिना उरी घटना के चंद घंटों बाद पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकता है।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'पूरी दुनिया' कश्मीर में 'भारत के अत्याचारों के बारे में जानती है' जहां 'अब तक करीब 108 लोग मारे जा चुके हैं और 150 लोग आंखें गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 'निर्दोष कश्मीरियों के खिलाफ की जा रही' कथित 'ज्यादतियों' पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर आरोप लगाने से पहले भारत को कश्मीर में 'अपनी नृशंस भूमिका' को देखना चाहिए। शरीफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के बिना क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित करना असंभव है।

जाहिर है कि बीते रविवार की सुबह जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान में राजनयिक स्तर पर काफी तनाव पैदा हो गया है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 23 September 2016

MNS की धमकी - 48 घंटे में भारत छोड़ें पाकिस्तानी एक्टर, नहीं तो खुद पकड़कर बाहर करेंगे!

Dainik Times     13:41    
place ad code
नई दिल्ली : उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव बढ़ता जा रहा है।  इसी बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने धमकी दी है कि सभी पाकिस्तानी एक्टर और कलाकार 48 घंटे में भारत छोड़ें। ऐसा नहीं करने पर मनसे का कहना है कि वह भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को खुद पकड़कर बाहर करेंगे।
mns-threatens-pakistani-actors-artists-give-ultimatum-to-leave-countary-in-48-hours-news-in-hindi

आपको बता दे कि मनसे चित्रपत सेना के अमेय खोपकर ने कहा है कि भारत में काम कर रहे सभी कलाकार तुरंत देश छोड़ दें। उरी अटैक को लेकर भारत-पाक के बीच तनाव बरकरार है। अटैक में 18 भारतीय सैनिक मारे गए थे। भारत सरकार ने उरी अटैक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में मनसे का ये ऐलान पाकिस्तानियों की मुश्किल बढ़ा सकता है।

हालांकि, ये पहला मामला नहीं है जब भारत में पाकिस्तानियों को धमकी दी गई है। इससे पहले शिव सेना ने गजल गायक गुलाम अली को मुंबई में अपना कार्यक्रम रद्द करने पर मजबूर कर दिया था। भारत-पाक के बीच टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी पार्टी ने विरोध करने की धमकी दी थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

डर गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद के आसमान में उड़ते देखे गए F-16 लड़ाकू विमान!

Dainik Times     10:31    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। जुबानी जंग जारी है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया है कि गुरुवार रात करीब 10.20 बजे उन्होंने इस्लामाबाद के ऊपर एफ़-16 विमान उड़ते देखे। ये विमान रोशनी के गोले फेंक रहे थे और इनसे तेज आवाजें आ रही थीं। हामिद मीर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी।
f-16-planes-in-islamabad-hamid-mit-tweets-on-this-issue-news-in-hindi

आपको बता दे कि हाल ही में भारत के उरी सेक्टर में हमले हुए थे। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी पाक पीएम नवाज़ शरीफ को दुनियाभर में आलोचना का सामना करना पड़ा, जो आतंकी बुरहान वानी को लीडर बता रहे हैं। वहीं भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद कहा था कि इस हमले का सही समय पर जवाब दिया जाएगा।

हामिद मीर के मुताबिक, जब हमने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि रात के समय युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से बेफ़िक्र रहने की बात कही गई। इसे पाकिस्तानी एयरफोर्स की रूटीन एक्सरसाइज कहा गया।

लाहौर-इस्लाबाद के बीच जो मोटर-वे है, उसमें दो जगह ऐसी बनाई गई हैं, जहां पर फाइटर जेट लैंड कर सकें, गुरुवार रात इसी मोटर-वे पर लैंडिंग का अभ्यास हुआ।

वैसे यह भी एक तथ्य है कि पाकिस्तान सेना का एयरबेस रावलपिंडी में है, जो इस्लामबाद से सटा हुआ शहर है। कुछ किलोमीटर के दायरे में ही पाकिस्तानी सेना के कई संवेदनशील ठिकाने हैं। ऐसे में जब कोई लड़ाकू विमान उड़ता है तो उसकी गूंज शहर में बसने वालों को भी सुनाई पड़ती है। इस बार तनाव के माहौल की वजह से लोग खौफजदा नजर आए।


पाकिस्तान की सरकार और सेना के बीच कश्मीर को लेकर यह प्रतिस्पर्धा रहती है कि वे इस मुद्दे को लेकर ज्यादा संजीदा और ज्यादा गंभीर हैं। जब पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ कूटनीतिक कोशिशों को बढ़चढ़ कर पेश कर रही है वैसे में पाकिस्तान की सेना भी यह दिखाना चाहती है कि वह भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है। लड़ाकू विमानों की गूंज के जरिए पाकिस्तान की आवाम में यह जताने की कोशिश की है कि हम हैं तो मुल्क है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 22 September 2016

पीएम मोदी ने वार रूम में बिताए दो घंटे, पाकिस्तान के खिलाफ़ लेंगे एक्शन!

Dainik Times     10:14    
place ad code
नई दिल्ली : उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर देश में गुस्सा उबल रहा है। सरकार पर एक्शन का दवाब बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार संयम में हैं और एक्शन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसी बीच ख़बर आई है कि 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो घंटे साउथ ब्लॉक में बने वॉर रूम में बिताए।
uri-attack-pm-modi-spent-two-hours-in-war-room-news-in-hindi

आपको बता दे कि इस वॉर रूम में पीएम मोदी के साथ एनएसए अजित डोभाल, सेना प्रमुख दलबीर सुहाग, वायुसेना प्रमुख अरुण राहा, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा भी थे।

प्रधानमंत्री को इस वॉर रूम में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिखाया गया। पीएम के उनके सामने रेत से बने मॉडल रखे गए। ये म़ॉडल पाकिस्तान में बने आतंकी कैंप के थे। वॉर रूम में पीएम को ये बताया गया कि कैसे पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया जा सकता है।

तो वही दूसरी तरफ, उरी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से रोज आग में घी डालने का काम हो रहा है। यही काम कल संयुक्त राष्ट्र में नवाज शरीफ ने किया। संयुक्त राष्ट में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने बीती रात करीब 20 मिनट तक भाषण दिया। जिस उरी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान में युद्ध की नौबत आती दिख रही है उस पर नवाज शरीफ ने एक शब्द नहीं किया। उन्होंने बुरहान वानी जैसे आतंकी के लिए दुनिया के सामने आंसू बहाए। एक देश के प्रधानमंत्री के लिए एक आतंकवादी हीरो बन गया।

उरी हमले का सच छुपाने के लिए पाकिस्तान क्या कुछ नहीं कर रहा है। देश में मांग जोर पकडते जा रही है कि पाकिस्तान से बदला लो। सरकार ने कोई फैसला तो नहीं लिया है लेकिन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ साफ कहा कि पीएम ने जो कहा है उसे हल्के में मत लीजिए। पीएम ने उरी हमले के बाद दोषियों को नहीं छोड़ने की बात कही थी।


पाकिस्तान को चारों तरफ से घेरने के लिए मोदी सरकार कूटनीतिक से लेकर सैन्य विकल्पों पर लगातार काम कर रही है। आज शाम विदेश सचिव के सामने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित की पेशी हुई। उन्हें दो टूक कह दिया गया कि अगर वो आतंकी हमले की जांच को लेकर गंभीर है तो भारत आतंकियों के फिंगर प्रिट्स और डीएन सैंपल देने को तैयार है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

उरी हमले का बदला : पाकिस्तान में घुसकर इंडियन आर्मी ने मार गिराए 20 आतंकी... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     08:30    
place ad code
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना हेडक्वार्टर पर आतंकी हमले का इंडियन आर्मी ने बदला ले लिया है। स्पेशल फोर्स की दो यूनिटों ने उड़ी सेक्टर से लगते पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित 3 आतंकी ट्रेनिंग कैम्पों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 20 टेररिस्ट मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की माने तो इस कार्रवाई में करीब 200 टेररिस्ट घायल भी हुए। हालांकि अब तक ये खबर ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुई है।
media-reports-special-forces-cross-loc-kill-20-terrorists

आर्मी सूत्रों के हवाले से आई इन खबरों के मुताबिक सेना के स्पेशल कमांडो दस्तों ने 20-21 सितंबर की रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें सेना ने हेलिकॉप्टर की भी मदद ली। पाकिस्तान द्वारा पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित करने से पहले ही इस पहले सर्जिकल ऑपरेशन को इंडियन आर्मी ने अंजाम दिया।

गौरतलब है कि उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत की रणनीति पर नजर रखे पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पीओके के साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान रीजन के स्कर्दू एवं अन्य प्रमुख स्थानों को नो फ्लाई जोन घोषित किया जा चुका है, ताकि भारत की किसी भी कार्रवाई की सूरत में जवाबी कार्रवाई की जा सके।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने मंगलवार शाम ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी है।

पीएम ने कुछ बोला है तो करेंगे ही : पर्रीकर

बुधवार शाम डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ कहा है, तो ये तय मानिए कि कुछ न कुछ हो रहा है और उड़ी हमले के बाद हिला देने वाले जवाब की जरूरत है।

भारत की पॉलिटिकल और आर्मी मूवमेंट से घबराए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने अपने आर्मी चीफ राहील शरीफ से भी बातचीत की थी। वे अभी यूएन में हैं। भारत की ओर से सर्जिकल ऑपरेशन की चिंता भी उन्हें सता रही है।


आपको बता दे कि इस खबर का असर ट्विटर पर भी नजर आया। खबर आने के बाद देर रात ट्विटर पर "Spl Forces Cross LoC"और"Kill 20 Terrorists"टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। लोगों ने हैश टैग के साथ रिएक्शन जाहिर किए। कथित कार्रवाई से जुड़ी इन्फॉर्मेशन को रातभर में करीब तीन हजार से ज्यादा बार ट्वीट और रीट्वीट किया गया। ट्विटर पर कई लोग खबर की सच्चाई को लेकर पूछताछ करते नजर आए। कई ने इसे अफवाह भी कहा।
Source@dainikbhaskar

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 21 September 2016

उरी हमले पर बोले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सुरक्षा में कुछ न कुछ चुक जरुर हुई है!

Dainik Times     20:57    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पहली बार खुलकर बोले और उन्होंने सुरक्षा में चूक भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उरी में हुई गलतियों की जांच कराई जाएगी। उरी हमले के बाद बयानबाजी को लेकर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान खाली बर्तन की तरह शोर कर रहा है, लेकिन इस बार बेवजह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार उचित करवाई की जाएगी।
उरी हमले पर बोले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सुरक्षा में कुछ न कुछ चुक जरुर हुई है!

आपको बता दे कि इस बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को विदेश मंत्रालय ने समन किया है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने बासित को समन किया। माना जा रहा है कि उरी हमले को लेकर भारत पाकिस्तान से सीधे शब्दों में बात की गई। भारत इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत पाकिस्तान को सौंपने की तैयारी में है।

वही, विदेश मंत्रालय ने अब्दुल बासित को बुलाकर साफ तौर पर कह दिया है कि पाकिस्तान को अपनी धरती को आतंकी तत्वों का पनाहगार बनने से रोकना होगा। पाकिस्तान को कहा गया है कि उरी हमले के सबूत उसे सौंपने को भारत तैयार है अगर वह जांच कराने को वाकई गंभीर है तो।

भारत ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत पाकिस्तान को हमले में पाकिस्तानी संलिप्तता के सबूत सौंपने को तैयार है बशर्ते वह जांच को लेकर गंभीर हो।


उरी में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पर्रिकर ने कहा कि कुछ जरूर गलत हुआ होगा। ये संवेदनशील मामला है। एक देश के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये गलतियां बार-बार न दोहराई जाएं और इसके लिए मैं जरूर कदम उठाऊंगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 20 September 2016

PAK ने फिर तोड़ा सीजफायर, उरी में दस आतंकवादी ढेर, एक और जवान शहीद!

Dainik Times     20:57    
place ad code
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने मंगलवार को घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दस आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने मंगलवार को घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को

आपको बता दे कि पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए उसी स्थान पर गोलीबारी की जहां रविवार को आतंकवादियों ने तड़के पांच बजे सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में घुसकर हमला कर दिया था। इस आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गये थे जबकि हमला करने वाले चारों आतंकवादी भी मारे गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से नियंत्रण रेखा पार करके उरी सेक्टर में दाखिल हो रहे आतंकवादियों के एक समूह को देख कर उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा जिस पर आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से सेना पर हमला कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दस आतंकवादियों को मार गिराया।


वहीं हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और चार से पांच आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.