आंध्र प्रदेश और
ओडिशा बॉर्डर पर सोमवार सुबह एक एनकाउंटर में 21 माओवादी मारे गए। दोनों राज्यों
की पुलिस टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इन्हें मार गिराया। इस दौरान 2 पुलिस वाले
भी जख्मी हुए।
जानकारी के मुताबिक, आंध्रप्रदेश और ओडिशा पुलिस की टीम ने मलकानगिरी में माओवादियों के एक
कैम्प पर फायरिंग की। कैम्प में उस वक्त मीटिंग के लिए 50-60 माओवादी मौजूद थे। दोनों
तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें 21 माओवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में आंध्रप्रदेश
की ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवान भी शामिल थे। मौके से पुलिस ने 3 AK-47, 5 एसएलआर (सेल्फ लोडिंग रायफल), 303 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है।
एक पुलिस ऑफिशियल ने
बताया- 'माओवादियों का यह कैम्प मलकानगिरी से 10 km दूर था। हमें
वहां गजारला रवि उर्फ उदय, बंगाल सुधीर और अनिल जैसे
माओवादियों के टॉप कमांडर्स के वहां पहुंचने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शनिवार
रात एरिया में एक सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया था।'
बता दें कि मलकानगिरी
माओवाद से प्रभावित ओडिशा के डिस्ट्रिक्ट्स में से एक है।

place ad code

0 comments :