Monday, 24 October 2016

मीटिंग में कई बार रोए अखिलेश, कहा- नेताजी कहें तो छोड़ दूंगा सब कुछ!

Dainik Times     14:21    
place ad code

अखिलेश यादव ने रविवार को विधायकों समेत करीब 250 नेताओं के साथ मीटिंग की। जानकारी के मुताबिक- मीटिंग में अखिलेश कई बार भावुक हो गए और रो पड़े। अखिलेश ने कहा- अगर नेता जी कहेंगे तो उनके लिए वो सब कुछ छोड़ देंगे।
inside-story-of-akhilesh-yadav-meeting-with-mla-and-mlc-in-lucknow

आपको बता दें कि शनिवार को सीनियर नेताओं की मीटिंग में मुलायम भी भावुक हो गए थे। उस मीटिंग में मुलायम ने कहा था कि अखिलेश उनका फोन तक रिसीव नहीं करते।

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने मीटिंग में कहा- नेता जी मेरे पिता हैं। उनका सम्मान करता हूं। हर बात मानूंगा। नेता जी कहेंगे तो सब छोड दूंगा, लेकिन अगर कोई बाप-बेटे के बीच में दूरियां बढ़ाने की कोशिश करेगा तो फिर मैं उसे नही छोडूंगा नहीं। अखिलेश ने ये भी कहा वो बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परिवार और सरकार में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अखिलेश ने ये भी कहा कि अमर सिंह जब से पार्टी में आए तब से ना सिर्फ परिवारिक विवाद बढ़ा है बल्कि पार्टी को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए जो लोग भी अमर सिंह के करीबी होंगे वो बच नहीं पाएंगे। उन पर कार्रवाई हर हाल में होगी।

अखिलेश का आरोप है कि अमर सिंह ने घर में आग लगाई है। उन पर भी कारवाई होगी। जिस कार्यक्रम में नेता जी कहेंगे वहां पर जाऊंगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो नेताजी से चुगली कर रहे हैं और वो नहीं चाहते कि बाप बेटे के रिश्ते अच्छे रहें।

इस दौरान जब-जब सीएम अखिलेश ने मुलायम सिंह और अपने बीच के रिश्ते का जिक्र किया तब-तब वो भावुक नजर आए। उन्होंने ये भी कहा कि नेताजी के खिलाफ जो बोलेगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी।

मुलायम ने शनिवार को शिवपाल यादव और पार्टी के बाकी सीनियर लीडर्स के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग में मुलायम ने कहा था कि डेढ साल हो गया, लेकिन इस बीच अखिलेश ने कभी उनसे गंभीर विषयों पर चर्चा नहीं की। इतना ही नहीं उन्‍होंने यहां तक कहा कि अखिलेश उनका फोन रिसीव भी नहीं करते।

मुलायम ने कहा कि पार्टी को उन्होंने खून-पसीने से सींचा। इसके लिए हमने क्या-क्या नहीं किया, लेकिन आज उसी पार्टी को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। अखिलेश के इस बर्ताव को देखकर दुख होता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.