नई दिल्ली : सर्जिकल
स्ट्राइक मामले में प्रधानमंत्री से सबूत मांगे जाने से नाराज एबीवीपी
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दी। वे एक कार्यक्रम
में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान के बीकानेर आए हुए थे। केजरीवाल ने कार में बैठने
से पहले लोगों के अभिवादन के लिए जैसे ही हाथ घुमाया, उन पर स्याही फेंक दी गई। छीटें केजरीवाल की शर्ट और चेहरे पर पड़े।
आपको बता दे कि
स्याही फेंकने वाले एक्स स्टूडेंट प्रेसिडेंट और एबीवीपी कार्यकर्ता दिनेश ओझा और
विक्रम सिंह बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस ने वहां खड़ी भीड़
पर डंडे बरसाना शुरू कर दिए। भागने के चक्कर में सड़क पर गिरे कई लोगों को चोटें
भी आईं। इस दौरान केजरीवाल के सिक्युरिटी
गार्ड और स्टूडेंट लीडर्स के बीच हाथापाई भी हुई।
मीडिया ने जब
केजरीवाल से इस मामले में प्रतिक्रिया मांगी तो गुस्साए केजरीवाल बिना कुछ बोले
गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
स्याही फेंकने वाले
कार्यकर्ता का कहना है कि उड़ी हमले में 18 सैनिकों की पाकिस्तानी आतंकियों ने जान
ली थी। आए दिन पाकिस्तान हमारे सैनिकों को मार रहा है। ''जब सेना ने पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर जवाब दिया तो केजरीवाल
पाकिस्तान से स्वर मिलाते हुए प्रधानमंत्री से सुबूत मांग रहे हैं। ये निंदनीय है।
सेना के विरोध में बोलने वाले को ऐसे ही सबक सिखाएंगे।''
इस मामले पर केजरीवाल
ने देर रात ट्वीट भी किया- उन्होंने लिखा कि भगवान मुझ पर स्याही फेंकने वाले का
भला करें। वे अच्छे-भले रहें।''

place ad code

0 comments :