Wednesday, 5 October 2016

दादरी कांड के आरोपी की कस्टडी में मौत, डॉक्टर बोले- किडनी फेल होने से गई जान!

Dainik Times     10:44    
place ad code

नई दिल्ली : दादरी कांड के आरोपियों में से एक रवि सिसोदिया (22) की यहां एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी किडनी फेल हो गई थी और सांस लेने में तकलीफ थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के दादरी में पिछले साल 28 सितंबर को गोमांस रखने के शक में अखलाक नाम के एक शख्स के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया था।
dadri-lynching-accused-dies-of-suspected-dengue

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दादरी कांड के आरोपी रवि सिसोदिया की मौत ज्यूडीशियल कस्टडी में मौत हो गई है। लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल के सुप्रिटेंडेंट डॉ. जेसी पासी ने कहा, ‘उसे (रवि को) दोपहर करीब 12 बजे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से यहां बहुत खराब हालत में लाया गया था। उसकी किडनी फेल हो चुकी थी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ था। शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। बता दे कि रवि को गौतम बुद्ध नगर जिले की जेल में रखा गया था।

जरचा थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया, ‘उसे जेल से सुबह नोएडा जिला अस्पताल में ले जाया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे दिल्ली ले जाया गया।

डॉ. पासी ने बताया, ‘रवि की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। लेकिन शक है कि उसे डेंगू की शिकायत थी। हमने डेंगू और चिकनगुनिया का टेस्ट होने भेज दिया है। रिपोर्ट बुधवार तक आ जाएगी। इसके बाद ही साफतौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.