जम्मू-कश्मीर : एलओसी
पर सीमा पार से पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से
शुक्रवार रात हुई गोलबारी में कुपवाड़ा में बीएसएफ का एक और जवान शहीद हो गया।
टीवी रिपोर्ट्स के
अनुसार,
शुक्रवार रात हुई फायरिंग में सिपाही नितिन सुभाष घायल हो गए थे,
बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को बीएसएफ के ही जवान मंजीत
शहीद हो गए थे। आतंकियों ने उनके शव को विकृत कर दिया था।
#कठुआ
सेक्टर में आज फिर फायरिंग :-
पाक रेंजर्स ने
शनिवार सुबह 7.20 बजे कठुआ सेक्टर में मोर्टार दागे। जिसका बीएसएफ ने भी छोटे
हथियारों से जवाब दिया। यहां पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आपको बता दे कि पाकिस्तान
की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारत ने लगभग 15 पाक रेंजर्स को ढेर कर
दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने शुक्रवार को
बताया था कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत ने
मुंहतोड़ जवाब दिया है।

place ad code

0 comments :