Jammu-kashmir : पाकिस्तान ने सारी
हदें पार करते हुए अब दरिंदगी पर उतर आया की है। पाकिस्तानी सेना के कवर फायर की
आड़ में आतंकियों के एक दल ने घात लगा कर भारतीय गश्त दल पर हमला किया। इसमें एक
जवान शहीद हो गया जबकि एक आतंकी भी मारा गया।
पीओके में भागने से पहले आतंकियों ने सेना के जवान के शव को क्षत-विक्षत कर
दिया है। सेना ने कहा है कि इसका माकूल बदला लिया जाएगा।
दरअसल, एक बर्बर घटना में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर में
आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में नियंत्रण
रेखा पार की। इसके बाद घात लगा हमला कर एक भारतीय जवान की हत्या की और उसके शव को
विकृत कर दिया। घटना में एक हमलावार मारा गया है। इसके बाद भारतीय सेना ने कहा कि
उचित जवाब दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक
पाकिस्तान की ओर से इस तरह के हमले की पहले से तैयारी की जा रही थी।
सेना के एक प्रवक्ता
ने कहा कि आज शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक
आतंकवादी मारा गया। आतंकवादियों ने जवान के शव को विकृत कर दिया और फिर पाकिस्तानी
सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए।
उन्होंने कहा कि यह
घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठनों में बर्बरता की
कितनी पैठ है। उन्होंने कहा कि घटना का उचित जवाब दिया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तानी
सेना ने 12 भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर जबरदस्त फायरिंग, जो कि खबर लिखे जाने तक जारी है। अगले 3 से 4 दिनों के लिये एलओसी और आईबी
पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सर्जिकल
स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मानो जंग सी छेड़ दी है। आज भी
सीमा से सटे गांवों और चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग होती रही। कई गांवों
को फायरिंग से भारी नुकसान हुआ है। डर की वजह से लोग वहां से भाग रहे हैं।
इधर बीएसएफ का कहना
है कि पाकिस्तान को सीजफायर तोड़ने का करारा जवाब दिया जा रहा है। कार्रवाई में अब
तक 15 पाकिस्तानी जवान मारे जा चुके हैं। आज से ठीक एक महीने पहले 28 सितंबर की
रात भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने एलओसी पार करके सर्जिकल स्ट्राइक को भी अंजाम
दिया था।

place ad code

0 comments :