Thursday, 13 October 2016

खुशखबरीः सैनिकों को दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा...

Dainik Times     21:14    
place ad code

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले सैनिकों को सातवें वेतन आयोग का एरियर देने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने 10 अक्तूबर को यह आदेश जारी किया था। उधर, सुरक्षा बलों के लिए नए वेतनमान पर चल रहा विवाद निपटाने में रक्षा प्रमुख व सरकार लगातार प्रयासरत हैं।
central-government-diwali-military-final-payment-ministry-of-defence-news-in-hindi

आपको बता दे कि इसमें कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन लंबित होने की वजह से राष्ट्रपति ने उनके लिए अस्थायी तौर पर बकाया भुगतान को मंजूरी दी है। सैनिकों को मिलने वाला बकाया, डीए सहित उनके मौजूदा वेतन का 10 फीसदी होगा। इसकी गणना जनवरी 2016 के बाद से होगी। इसके मुताबिक सभी रैंक के सैन्यकर्मियों को बोनस के तौर पर एक माह का पूरा वेतन मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि यह रकम उन्हें दिवाली के पहले मिल जाए।

दरअसल बकाया भुगतान में हुई यह देरी तीनों सेना प्रमुखों के सुरक्षाबलों के लिए आयोग के क्षतिपूर्ति ढांचे की विसंगतियां दूर करने में दखल की वजह से हुई है। तीनों सेना प्रमुखों ने कहा है कि जब तक विकलांगता क्षतिपूर्ति और पेंशन के मामले में विसंगतियों को ठीक नहीं किया जाता, तब तक वेतन आयोग की सिफारिशें उन्हें मंजूर नहीं हैं। सिविल सर्विसेज के उलट सशस्त्र बलों को वेतन आयोग की वजह से बकाया अभी तक नहीं मिल पाया है। उनके लिए नया वेतनमान भी अभी तक लागू नहीं हुआ है।

तीनों सेनाओं के प्रमुखों को भेजे गए आदेश के अनुसार, ‘बकाये की गणना के लिए जनवरी 2016 के वेतन को आधार बनाया जाएगा। अभी दी जा रही रकम संशोधित वेतनमान पर एरियर के अंतिम गणना से समायोजित की जाएगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.