Thursday, 13 October 2016

शमी ने मुझे नही बताया कि उनकी बेटी ICU में है! : विराट कोहली

Dainik Times     20:29    
place ad code

नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम  के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उन्हें मोहम्मद शमी की बेटी के आइसीयू में भर्ती होने के बारे में पता नही था। आपको बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में हुए दूसरे टेस्ट में अपनी बेटी के गंभीर बीमार रहने की हालत में मैच खेला था और टीम को जीत दिलाई थी। शमी की बेटी की उम्र केवल 14 महीने है।
virat-kohli-says-i-had-no-idea-that-shamis-daughter-is-ill

कोहली के मुताबिक शमी ने उन्हें अपनी बेटी के बीमार होने के बारे में बताया ही नही था और उन्होंने मैच बाद में बताया था। भारत ने कोलकाता में न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट में 178 रनों की जीत दर्ज की थी। यह भारत 250वां टेस्ट मैच था।

इससे पहले पता चला था कि इस टेस्ट में छह विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अपनी बेटी के बीमार रहने के दौरान देश के लिए खेलते रहे। उनकी बेटी टेस्ट मैच शुरू होने के अगले दिन से ही अस्पताल में भर्ती हो गई थी, जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे आइसीयू में रखा गया था। शमी क बेटी को तेज बुखार था और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

आपको बता दे कि शमी रोज का खेल खत्म कर बच्ची से मिलने अस्पताल जाते थे और फिर वापस आकर अपनी टीम का साथ देने के लिए मैदान पर हाजिर हो जाते थे। भारत के इस मैच को जीतने के साथ ही शमी की बेटी भी हॉस्पिटल से घर आ गई थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.