Tuesday, 18 October 2016

पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंधों को खत्म कर दिया जाना चाहिए : गौतम गंभीर

Dainik Times     20:26    
place ad code

भले ही देश में कुछ बड़ी हस्तियां पाकिस्तान पर सीधे-सीधे बोलने से बच रही हों, लेकिन क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीवी चैनल टाइम्स नाउ को दिए अपने इंटरव्यू में इस बारे में अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंधों को खत्म कर दिया जाना चाहिए।

गंभीर ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता तब तक हमें उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। एसी कमरे में बैठकर यह कहना बहुत आसान है कि कलाकारों और क्रिकेट को इस सबसे अलग रखना चाहिए, लेकिन हमें उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए, जिन्होंने अपने बच्चे और परिजन खोए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर हमें अपनी निजी पसंद को अलग रखना चाहिए और एक देश की तरह सोचना चाहिए।

गंभीर से जब पूछा गया कि कुछ लोग क्रिकेट, कला और राजनीति को इस सबसे दूर रखने की बात करते हैं और कुछ लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त कर लिए जाएं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देगा तब तक उसके साथ किसी तरह के कोई संबंध नहीं रखने चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.