सर्जिकल स्ट्राइक के
बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध के बीच लम्बे समय बाद निर्देशक करन जौहर
ने कहा है कि अब वे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। करन जौहर की
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार हैं,
जिसका विरोध किया जा रहा है।
आपको बता दे कि लंबी
चुप्पी के बाद करन जौहर ने ऐलान किया है कि भविष्य में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ
वे फिल्में नहीं करेंगे। करन ने कहा कि उनके लिए देश पहले है। मैं भविष्य में अपनी
फिल्मों में पाक कलाकारों को नहीं लूंगा। करन जौहर ने कहा कि मौजूदा दौर में
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना मुश्किल है। करन ने कहा कि मैं भारतीय सेना
को सैल्यूट करता हूं। मैं एंटी नेशनल नहीं हूं।
करन जौहर की
फिल्म ‘ए दिल
है मुश्किल’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, इस पर जारी टकराव बढ़ता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के इस
फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी के बाद मंगलवार को बॉलीवुड के बड़े फिल्म
निर्माता सुरक्षा की गुहार लिए मुंबई पुलिस हेडक्वाटर पहुंचे थे।
इसमें मुकेश भट्ट, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अनुपमा चोपड़ा, फॉक्स स्टार और धर्मा प्रोडक्शन के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस कमिशनर से
मुलाकात कर शहर के सभी सिनेमाघरों को सुरक्षा देने की मांग की थी, ताकि करन जौहर की फिल्म की रिलीज में कोई बाधा ना आए।

place ad code

0 comments :