Monday, 3 October 2016

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर टेस्ट में No.1 बनी टीम इंडिया, पाकिस्तान को पछाड़ा!

Dainik Times     17:31    
place ad code

नई दिल्ली : कोलकाता टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के 376 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 197 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पाकिस्तान को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बन गई है।

दूसरी इनिंग में भारतीय टीम 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। भारत की तरफ से आर अश्विन ने तीन, रवींद्र जडेजा ने तीन और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को पीछे छोड़ टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन बन गई है। 

इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली है। तीसरा और आखिरी टेस्ट 8 अक्टूबर से इंदौर में होगा। न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी इनिंग में मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स 24-24 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम को तीसरा झटका अश्विन ने कप्तान टेलर को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

आपको बता दें कि टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर अपना 250वां टेस्ट खेल रही है। टेस्ट रिकॉर्ड के मामले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 55 टेस्ट मैच हुए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में जीत हासिल हुए है। जबकि 26 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। कीवी टीम ने साल 2012 में भारत दौरा किया था। जिसमें टीम इंडिया को 2-0 से जीत मिली थी। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया ने पिछले 12 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की है और दो ड्रॉ रहे हैं। उसने इस सफर की शुरुआत दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 1-2 से हार के बाद की थी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.