नई दिल्ली : पाकिस्तान
को बुरी तरह हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने मलयेशिया में खेले जा रहे एशियन
चैंपियंस टॉफी में चीन को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह
पक्की कर ली।
आपको बता दे कि टूर्नामेंट
में भारत के अब तक 4 मैचों में सबसे ज्यादा 10 अंक हैं। इन 4 मैचों में भारत को 3
में जीत मिली है, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा
था। बुधवार को भारत का अगला मुकाबला मेजबान मलयेशिया से होगा। चीन के खिलाफ पूरे
मैच में भारत का दबदबा रहा। भारत के लिए जसजीत, आकाशदीप और
अफ्फान यूसुफ ने दो-दो गोल दागे जबकि ललित उपाध्याय, निक्कन
और रुपिंदर पाल ने एक-एक गोल दागे। भारत के लिए सबसे पहला गोल आकाशदीप ने किया।
पहले क्वार्टर में
भारत की बढ़त 1-0 की थी। दूसरे क्वार्टर में अफ्फान यूसुफ ने भारत के लिए दूसरा
गोल दागा। थोड़ी ही देर बाद जसजीत ने तीसरा और फिर रुपिंदर पाल ने चौथा गोल दाग
दिया। इस तरह हाफ टाइम तक भारत ने 4-0 की बढ़त ले ली थी।
भारत के लिए तीसरा
क्वार्टर सबसे शानदार रहा। इस क्वार्टर में कुल 4 गोल दागे गए। सबसे पहले निक्कन
ने गोल दागकर भारत की बढ़त को 5-0 पहुंचा दिया। इसके बाद ललित उपाध्याय ने भारत की
तरफ से छठां गोल दागा।
आकाशदीप ने सातवां और
अफ्फान यूसुफ ने आठवां गोल दागा। पहले क्वार्टर की तरह आखिरी क्वार्टर में भी भारत
ने एक गोल दागा। जसजीत सिंह ने भारत के लिए नौवां गोल दागा। इससे पहले भारत ने
पाकिस्तान को 3-2 से हराया था। टूर्नामेंट में भारत ने चीन के अलावा जापान को भी
10-2 के बड़े अंतर से मात दे चुका है।

place ad code

0 comments :