Thursday, 6 October 2016

INDvNZ: रैना की वनडे टीम में वापसी, अश्विन, जडेजा और शमी को दिया विश्राम

Dainik Times     22:10    
place ad code

नई दिल्ली : सुरेश रैना ने 16 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम में वापसी की जबकि हरियाणा के ऑफ स्पिनर जयंत यादव 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं।
indian-team-is-for-the-first-3-odis-vs-new-zealand-news-in-hindi

जिम्बाब्वे के खिलाफ जून में वनडे सीरीज में रैना को विश्राम दिया गया था। उनकी वापसी हुई है जबकि ऑफ स्पिनर आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को विश्राम दिया गया है।

चयनसमिति के नए अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां हुई बैठक के बाद टीम घोषित की जिसमें मध्यम गति के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज मनदीप सिंह और केदार जाधव को भी शामिल किया गया है। महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम में बल्लेबाज मनीष पांडे ने अपनी जगह सुरक्षित रखी है जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव की वापसी हुई है। वह जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे।

टीम में हालांकि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए जगह नहीं बनी जिन्हें घरेलू मैचों में अच्छे प्रदर्शन के कारण हाल में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। प्रसाद ने कहा कि गंभीर के नाम पर विचार हुआ था लेकिन उन्होंने कहा कि हम मनदीप को सलामी बल्लेबाज के रूप में तैयार कर रहे हैं। उसने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उसकी सरजमीं पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

वनडे टीमः महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित, अजिंक्य, विराट कोहली, मनीष पांडेय, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.