Thursday, 6 October 2016

जवानों के खून के पीछे छिपकर PM मोदी कर रहे हैं दलाली : राहुल गाँधी

Dainik Times     21:55    
place ad code

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक इस्तेमाल करने का भाजपा पर आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में 30 दिन से चल रही किसान यात्रा के दिल्ली में गुरुवार को समापन के मौके पर राहुल ने कहा कि मोदी जी सैनिकों की शहादत पर सियासत कर रहे हैं।
rahul-gandhi-attack-on-pm-modi

आपको बता दे कि राहुल की अगुवाई में देवरिया से दिल्ली तक की महीने भर तक चली किसान यात्रा का समापन संसद मार्ग पर हुआ। विभिन्न राज्यों से जुटे किसानों से उन्होंने बीते 30 दिनों के अनुभव साझा किये।

राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। इन 30 दिनों में मुझे एक बात समझ में आ गई कि कांग्रेस ने 70 सालों में जनता के साथ इंसाफ किया। किसान यात्रा में यह भी जानने को मिला कि महज 2.5 साल के मोदी राज में सिर्फ एक काम किया गया और वह है हिंदुस्तानी को हिंदुस्तानी से लड़ाने का।

राज बब्बर से पूछा उनकी सबसे अच्छी फिल्म कौन सी है- राहुल ने कहा कि यात्रा के अंतिम दिन दिल्ली आने से पहले मैंने बस में उप्र कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर से पूछा कि उनके फिल्मी करियर की सबसे अच्छी फिल्म कौन सी है। इस पर उन्होंने बताया इंसाफ का तराजू।

इस फिल्म के बारे में जानने के बाद मुझे लगा कि कांग्रेस ने इंसाफ के तराजू को झुकने नहीं दिया जबकि मोदी राज में जो सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ इंसाफ की बात की जा रही थी वह सिर्फ 15 लोगों के साथ इंसाफ करने तक सीमित रह गई। इसकी हद तो तब पार हो गई जब मोदी जी ने सैनिकों की शहादत का भी सियासी फायदा उठाने से गुरेज नहीं किया।

राहुल ने कहा कि जो हमारे जवान हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अपना खून दिया है, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, उनके खून के पीछे आप छुपे हो, उनकी आप दलाली कर रहे हो, यह बिल्कुल गलत है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.