नई दिल्ली : कोलकाता
में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गए दुसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत
दर्ज की। भारत का ये 250वां टेस्ट था। यह टेस्ट कई और मायनों में भी खास था।
आपको बता दे कि टेस्ट
में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बेटी
आईसीयू में भर्ती थी, लेकिन फिर भी वह देश के लिए
खेलते रहे।
शमी की 14 महीने की
बच्ची टेस्ट मैच शुरू होने के अगले दिन से ही अस्पताल में भर्ती थी, जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था। उनकी बच्ची को
तेज बुखार था और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। शमी रोज का खेल खत्म होने के
बाद बच्ची से मिलने अस्पताल जाते थे और फिर वापस अपनी टीम का साथ देने के लिए
मैदान पर होते थे।
आपको बता दे कि मोहम्मद
शमी ने कोलकाता टेस्ट में कुल 6 विकेट लिए। पहली पारी में भुवनेश्वर कुमार ने 5
विकेट लेकर कीवी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया और अगली पारी में उनके साथी
मोहम्मद शमी ने यह भूमिका निभाई।
मैच खत्म होने के साथ
शमी के लिए दो तरफ से एक साथ अच्छी खबरें आईं। भारत ने न्यू जीलैंड पर लगातार
दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली और दूसरी तरफ शमी की बेटी भी
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई।

place ad code

0 comments :