नई दिल्ली : पाकिस्तानी
सेना लगातार जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाको में सीजफायर का उल्लघंन कर रही है।
पिछले 20 घंटे से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग की
जा रही है। भारतीय सेना लगातार पाक की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक
की ओर से फायरिंग में इस इलाके के कई घर तबाह हो गए है जिससे सीमावर्ती इलाकों
रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
चार
महिलाएं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल :-
मंगलवार को भी
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी जारी रखी थी। जम्मू के
आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर दागे गए थे। 82 एमएम
मोर्टार के गोलों से चार महिलाएं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे।
आरएसपुरा
और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ पोस्ट पर फायरिंग :-
आरएसपुरा सेक्टर और
अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पोस्ट पर पाकिस्तान ने फायरिंग की है। बीएसएफ भी
पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रही है, खबर ये है
कि पांच से छह पाकिस्तानी रेंजर्स की पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। और तिन पाक
सेनिक भी मरे गये है।
आपको बता दे कि जम्मू
कश्मीर के राजौरी में नौशेरा सेक्टर पर एलओसी पर भारी तनाव है। पाकिस्तान लगातार
फायरिंग कर रहा है और सेना भी उसका डटकर जवाब दे रही है। कल दिन में काफी देर
दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी के साथ साथ
मोर्टार शेल भी दागे गए।
अखनूर
में बना हुआ है डर का माहौल :-
सोमवार को अखनूर के
ललयाल गांव में पाकिस्तान की फायरिंग में छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। 28
सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकाने तबाह
किए थे। इसी के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा
है।
उधर, नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को राजौरी जिले की नौशहरा तहसील के कलाल व झंगड
सेक्टर में भी पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया।
ताजा हालात को देखते हुए राजौरी जिला प्रशासन ने सीमा के सभी स्कूलों को अगले आदेश
तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।बीते सोमवार को भी इसी सेक्टर में पाक
गोलाबारी में दो लोगों की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे। गोलाबारी के डर से
आरएसपुरा के करीब दो दर्जन गांव के लोग पलायन कर कैंपों में आ चुके हैं।

place ad code

0 comments :