Thursday, 27 October 2016

जासूसी करने वाले पाकिस्तानी अफसर को भारत छोड़ने का आदेश, अब्दुल बासित तलब, 2 गिरफ्तार!

Dainik Times     13:14    
place ad code

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त के एक अफसर को गोपनीय दस्तावेजों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। अब उसे देश छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। वहीं दो पाकिस्तानी जासूसों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम मौलाना रमजान और सुभाष जहांगीर हैं।
pakistan-high-commission-staffer-arrested-for-possessing-defence-related-documents-news-in-hindi

जेपीसी रविंद्र यादव ने बताया कि रमजान और सुभाष को पाक उच्चायुक्त को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। यह रैकेट एक साल से सक्रिय था। इनके पास से डिफेंस से जुड़े मैप, बीएसफ अधिकारियों की लिस्ट और कई वीजा बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आईबी को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त के अफसर महमूद अख्तर के पास भारत के गोपनीय दस्तावेज हैं। इसके बाद आईबी ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अख्तर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसके बाद दो पाक जासूसों रमजान और जहांगीर को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में अख्तर से पूछताछ की गई है। फिलहाल गिरफ्त में आए दोनों जासूसों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रलाय ने पाक राजदूत अब्दुल बासित को भी तलब किया। बताते चलें कि आईबी ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई अफसरों को बेनकाब किया है, जो जासूसी करते थे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.