नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर
के पंपोर में आज सुबह आतंकियों ने बड़ा हमला किया। लश्कर के 2 से 3 आतंकी यहां एक
सरकारी इमारत में घुस आए। इनके साथ सुबह से ही सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। अब
तक के इनकाउंटर में सेना और पुलिस के एक-एक जवान घायल हुए हैं।
पंपोर की इसी
बिल्डिंग पर आतंकियों ने हमला बोला। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की ये
बिल्डिंग झेलम नदी के बिल्कुल पास है। दो से तीन आतंकी रात में नदी के रास्ते
बिल्डिंग तक पहुंचे और पिछले हिस्से से अंदर घुस आए।
आपको बता दे कि सुबह
में यहां आतंकियों के घुसे होने की खबर मिली, जिसके बाद
इन्हें ढेर करने के लिए पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। फरवरी में
भी इस बिल्डिंग पर आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद से इमारत की सुरक्षा सीआरपीएफ के
जवान कर रहे थे।
पिछली बार लश्कर के
आतंकी इस इमारत तक रोड के रास्ते पहुंचे थे और फायरिंग करते हुए अंदर घुस आए थे।
लेकिन इस बार आतंकियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया और बिल्डिंग के पीछे के उस
हिस्से से अंदर घुसे, जहां कम सुरक्षा थी।
सूत्रों की मानें तो
ईडीआई बिल्डिंग पर इस दूसरे हमले के पीछे भी लश्कर का हाथ है। लश्कर के आतंकी अबु
दुजाना ने ये हमला करवाया है। सुबह साढ़े पांच बजे आतंकियों ने बिल्डिंग के एक
हिस्से में आग लगा दी। धुआं उठता देख यहां फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जैसे ही आग
बुझाने की कोशिशें शुरू हुई, तभी आतंकियों ने फायरिंग
शुरू कर दी। इसके बाद इमारत के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया और सेना और पुलिस
के जवानों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जबर्दस्त फायरिंग के
बीच पुलिस और सेना के जवानों ने आतंकियों को इस 7 मंजिला इमारत की 5वीं और छठी
मंजिल को घेर लिया। आतंकियों को ढेर करने के लिए यहां बाद में पैरा कमांडो के
जवानों ने भी मोर्चा संभाला।
पीओके में भारतीय फौज
की सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ा नुकसान झेलने के बाद आतंकी संगठन बुरी तरह बौखलाए
हुए हैं। वे ये साबित करने की कोशिश में हैं कि जम्मू कश्मीर में अब भी उनकी
मौजूदगी है।
पंपोर में आतंकी कई
लोगों को बंधक बनाने के इरादे से इस बिल्डिंग में घुसे थे, लेकिन उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं हो सकी।

place ad code

0 comments :