Wednesday, 26 October 2016

न्यूजीलैंड के PM से मिले मोदी, NSG में भारत की सदस्यता पर मिला समर्थन, आतंकवाद पर मिलकर लड़ेंगे!

Dainik Times     20:08    
place ad code

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भारत के दौरे पर आए हुए हैं। बुधवार को जॉन की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएन ने कहा कि उनकी जॉन की से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर विस्तृत और लाभदायी चर्चा हुई। व्यापार और निवेश को लेकर भी चर्चा हुई।
pm-narendra-modi-says-terrorism-news-in-hindi

पीएम मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति को प्रभावित करने में प्रमुख चुनौतियों में से एक है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा और खुफिया सहयोग को मजबूत करने को लेकर बात हुई है।

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने के न्यूजीलैंड के समर्थन का धन्यवाद किया। वहीं न्यूजीलैंड के पीएम जॉन की ने कहा कि न्यूजीलैंड और भारत पहले से ही एक बहुत मजबूत संबंध साझा करते हैं। चाहे वो व्यापार में हो या क्रिकेट में।

जॉन की ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की चिंताओं पर सहमति जताई और कहा कि हम भी हम भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद सहित सुरक्षा के मुद्दों पर सीमा पर घनिष्ठ समन्वय जारी रखने पर सहमत हैं। जॉन की ने भारत के एनएसजी सदस्यता पर भी सहमति जताई और कहा कि मैंने और मोदी ने भारत के एनएसजी के एक सदस्य बनने के बारे में चर्चा की। मैं भारत के एनएसजी में शामिल होने के महत्व को स्वीकार करता हूं। जॉन ने कहा कि न्यूजीलैंड भारत को एनएसजी का मेंबर बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.