Saturday, 29 October 2016

शोएब अख्तर का पाकिस्तान पर हमला, कहा - विदेशी खिलाड़ियों के लिए खतरनाक है पाकिस्तान!

Dainik Times     16:10    
place ad code

नई दिल्ली : उरी हमले के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। अब वह अपने देश में ही घिरता जा रहा है, क्योंकि उसको उसके देश के लोग ही असुरक्षित बता रहे हैं। मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने देश की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ऐसा बयान दिया है, जो पाकिस्तान के हुक्मरानों को बुरा लगता सकता है। अख्तर ने अपने देश के हालातों के हिसाब से किसी भी विदेशी टीम को पाकिस्तान में आमंत्रित करने के प्रति चेताया है।
shoaib-akhtar-says-dont-invite-foreign-teams-pakistan-current-situation-news-in-hindi

आपको बता दें, शोएब अख्‍तर अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर क्रिकेट से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। जब शोएब खेलते थे तो क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनकी अंग्रेजी का खूब मजाक उड़ाया जाता था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग केंद्र में एक आतंकी हमला हुआ था। इसमें 62 पुलिस कैडेट और दो सैनिकों की मौत हो गई थी और लगभग 170 लोग चोटिल हुए थे। इस हमले के बाद अख्तर ने कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है।

शोएब अख्तर ने एक न्यूज चैनल से कहा, सुरक्षा स्थिति को लेकर जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाता तब तक हमें किसी विदेशी टीम को पाकिस्तान आमंत्रित करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, सुरक्षा की स्थिति ऐसी है कि हमें धैर्य रखना होगा। मुझे यकीन है कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।

आपको बता दें कि मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमले के बाद से किसी शीर्ष विदेशी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पीसीबी और पाकिस्तानी खेल प्रेमी अपने देश में कोई खेल का आयोजन न हो पाने से परेशान हैं। पाकिस्तान इस समय वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है, जो शारजाह में हो रही है। बताना चाहते है कि शोएब अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

इससे पहले शोएब अख्तर ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया था कि 1996 के दौरान मैच फिक्सिंग अपने चरम पर था, लेकिन वह खुद को इसका शिकार बनने से रोकने में सफल रहे। अख्तर ने कहा, उस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिग रूम का माहौल बहुत विचित्र होता था। मेरा विश्वास करें ड्रेसिंग रूम का उससे खराब माहौल नहीं हो सकता।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.