नई दिल्ली : कश्मीर
के कुपवाड़ा जिले में पिछले महीने एलओसी के पार इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की 4
चौकियों को उड़ाने के लिए तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया था। आपको बता दे
कि इस कार्रवाई में 40 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। ऐसा 13 साल में ऐसा पहली
बार हुआ।
बता
दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 के शांति समझौते के बाद तोपों के इस्तेमाल का
यह पहला केस सामने आया है। उधर, सर्जिकल
स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान 99 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है।
न्यूज
एजेंसी ने शुक्रवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि इंडियन आर्मी ने केरन
सेक्टर में दिवाली से पहली रात 29 अक्टूबर को एलओसी के पार पाक की 4 चौकियों को
निशाना बनाया था। यह पहला मौका है जब सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े
पैमाने पर हमले में तोपों के इस्तेमाल की बात मानी है।
सूत्रों
का दावा है कि इंडियन आर्मी के जवान का शव क्षत-विक्षत करने का बदला लेने के लिए
तोपों को गुपचुप तरीके से ले जाकर सीधे हमला किया गया। इसके अलावा पाकिस्तान ने
पिछले दिनों भारतीय नागरिकों को भी निशाना बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान ने 120
मिमी के हैवी मोर्टार दागे थे।
आपको
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने 28 और 29 सितंबर की रात को पीओके में सर्जिकल
स्ट्राइक की थी। इसमें भारतीय जवानों ने आतंकवादियों के 7 कैम्प को ध्वस्त कर दिया
था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 39 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
बता
दे कि 28 अक्टूबर को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों से
मुठभेड़ में आर्मी के एक जवान मनदीप सिंह शहीद हो गए थे। एक आतंकी भी मारा गया था।
इस दौरान आतंकियों ने भागने से पहले शहीद मनदीप का सिर काट दिया था। इस दौरान पाक
सेना की पोस्ट से आतंकियों को कवर फायर दिया जा रहा था।
बता
दे कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 99 बार सीजफायर तोड़ा है। एक
सीनियर आर्मी अफसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन्होंने बताया-
"पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार सीमा पार से सीजफायर का वॉयलेशन कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने जम्मू इलाके में बॉर्डर पर 83 बार सीजफायर का वॉयलेशन किया है। कश्मीर
में LoC पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से 16 बार
सीजफायर तोड़ा गया है।"
अब
तक 18 लोगों की मौत :-
सर्जिकल
स्ट्राइक के बाद से हो रही पाकिस्तान की फायरिंग में अब तक 18 लोगों की मौत हुई
है। इसमें 12 सिविलियन भी शामिल हैं। इसके अलावा 83 लोग जख्मी भी हुए हैं।
पाकिस्तान
की तरफ से हो रही फायरिंग में भारत को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब तक सबसे
अधिक नुकसान एक नवंबर को हुई फायरिंग के दौरान हुआ है। इस दिन फायरिंग में 8 लोगों
की मौत हुई थी। इसमें 2 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा इसी दिन
फायरिंग में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के पास के पांच सेक्टर्स में 22 लोग घायल
भी हुए थे।
अफसर
ने बताया कि इंडियन आर्मी ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान की 14 चौकियां
तबाह कर दी थीं, उनके 2 जवान मारे गए थे। हैवी
क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के चलते इंटरनेशल बॉर्डर और एलओसी से सटे 400 स्कूलों को बंद
कर दिया गया है।

place ad code

0 comments :