नई दिल्ली : राष्ट्रीय
जनता दल(RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी पर जोरदार हमला बोला। लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी सरकार सिर्फ
सुर्खियां बटोरने वाली सरकार बनकर रह गई है। RJD अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया
कि भाजपा के राज में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं।
लालू
यादव ने कहा, मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता
है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात
हैं। उन्होंने लगातार पांच ट्वीट किए हैं। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है,
“देश में फासीवाद दस्तक दे चूका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य
खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।”
मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
लालू
प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा कि जो भी लोग मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं उसे
सरकार गिरफ्तार करा देती है। उन्होंने मोदी सरकार को हेडलाइन्स और मार्केटिंग
गवर्नमेंट करार दिया है। उन्होंने लिखा है, “संविधान
की धज्जियां उड़ा रही है केंद्र सरकार।
लोकतांत्रिक
रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा
रहा है।” लालू ने लिखा है, “अभिव्यक्ति
व गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय
जनता ने क्या सबक सिखाया, इनको भूलना नही चाहिए।”
लालू
प्रसाद यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लेने की
आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं।
उन्हें किसी से भी मिलने का संवैधानिक अधिकार है। मोदी सरकार को संविधान का सम्मान
करना चाहिए।

place ad code

0 comments :