Friday, 4 November 2016

NDTV इंडिया के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक, केजरीवाल बोले- अगर मोदी जी की आरती नहीं उतारी तो आपका चैनल भी बंद कर देंगे!

Dainik Times     13:07    
place ad code

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। पठानकोट आतंकवादी हमले की कवरेज में प्रसारण नियमों का उल्लंघन करने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।
government-bans-ndtv-india-broadcast-till-24-hours-kejriwal-attacks-on-pm-modi

सूत्रों के मुताबिक एनडीटीवी इंडिया से 8-9 नवंबर की आधी रात से 9-10 नवंबर की आधी रात तक प्रसारण बंद करने के लिए कहा गया है। एनडीटीवी ने गुरुवार को इस आदेश पर हैरानी जताते हुए कहा कि चैनल की कवरेज पूरी तरह से संतुलित थी।

संवेदनशील जानकारियां उजागर करने का लगा आरोप :-

इस मामले में एक अंतर-मंत्रिस्तरीय समिति ने यह पाया कि चैनल ने जनवरी में पंजाब में हुए आतंकवादी हमले की कवरेज के दौरान प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया है। समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल ने सैन्य अड्डे की कुछ संवेदनशील जानकारियां उजागर की थी।

एनडीटीवी ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। बयान के मुताबिक, 'सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आदेश मिला है। यह बेहद चौंकाने वाला है कि एनडीटीवी पर गाज गिराई जा रही है। हर चैनल और अखबार की कवरेज समान ही थी। वास्तव में एनडीटीवी की कवरेज संतुलित थी। आपातकाल के काले दिनों के बाद जब प्रेस को बेड़ियों में बांध दिया गया था, उसके बाद एनडीटीवी पर इस तरह की कार्रवाई असाधारण है। इस संबंध में एनडीटीवी सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।'

अरविंद केजरीवाल ने बोला पीएम मोदी पर हमला :-

इस पर अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ट्विट में लिखा- सुन लो सारे चैनल वालों। अगर मोदी जी की आरती नहीं उतारी तो आपका चैनल भी बंद कर देंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.