Tuesday, 1 November 2016

पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर उल्‍लंघन, एक लड़की की मौत, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी!

Dainik Times     11:14    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार सुबह भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में एक लड़की की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। वहीं अब तक तीन महीनों में भारतीय सेना के 42 जवान शहीद हो चुके हैं।
 नवभारत टाइम्स पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर उल्‍लंघन,

सेना के प्रवक्ता मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में सेना का कोई जवान घायल नहीं हुआ है और लगातार इसका जवाब दिया जा रहा है। नौशेरा में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है और मोर्टार का उपयोग भी किया जा रहा है। रामगढ़ सेक्टर के सांबा में गोलाबारी से एक 19 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। वहीं आरएस पुरा सेक्टर में तीन लोगों को भर्ती कराया गया है जो इसके गोलाबारी में घायल हुए हैं।

आपको बता दे कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सुबह पांच बजे सीजफायर किया गया। वहीं रामगढ़ सेक्टर के सांबा सेक्टर में सुबह 6.30 बजे फायरिंग की गई जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से 82 एमएम के मोर्टार और छोटे ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग की गई। आर एस पुरा में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो नागरिक घायल हो गए हैं।

बता दे कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में अधखुला गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

10 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में सात भारतीय जवान शहीद हुए है। इनमें बालाकोट सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हुआ था। माछिल सेक्टर में सेना के जवान मनदीप सिंह शहीद हुआ था जिसके शव के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की थी। बीएसएफ कांस्टेबल नितिन सुभाष, आरएस पुरा में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश रोकने में संदीप सिंह, आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ जवान सुशील कुमार और राजौरी सेक्टर में सुधीश कुमार शहीद हुए थे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.