नई दिल्ली : प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने आज जापानी निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत को वित्तीय
संसाधनों की काफी जरूरत है और उनकी सरकार देश को विश्व की ‘‘सबसे मुक्त’’ अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुधारों को
आगे बढ़ा रही है।
‘इंडिया-जापान बिजनेस
लीडर्स फोरम’ में कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए
मोदी ने जीएसटी मुद्दे पर हुई प्रगति का जिक्र किया और भारत में कारोबार को आसान
बनाने के लिए नीतियों एवं निवेश नियमों में किए गए अन्य सुधारों पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि उनकी
सरकार ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए और स्थायी एवं
पारदर्शी नियमन प्रणालियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल बनाने के वास्ते सुधार
नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा,
‘‘भारत आर्थिक सुधारों की एक नई दिशा में बढ़ रहा है। मेरा संकल्प
इसे विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने का है। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने
जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता से पहले जापान के सम्राट
अकिहितो से आज बातचीत की।
विदेश मंत्रालय के
प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘‘एक दुर्लभ
बातचीत जो भारत और जापान के बीच गर्मजोशी भरे अनूठे संबंधों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के महामहिम सम्राट अकिहितो का अभिवादन किया।’’
उन्होंने एक अन्य
ट्वीट में कहा, ‘‘समयता की बात की गई। प्रधानमंत्री मोदी
और सम्राट अकिहितो ने भारत और जापान के संबंधों और एशिया के भविष्य पर बातचीत की।’’
यह बातचीत मोदी और अबे के बीच व्यापक मुद्दों पर चर्चा से पहले की
गई जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को प्रोत्साहित करना था।
सूत्रों ने बताया कि
वाषिर्क शिखर सम्मेलन के बाद दोनों पक्ष करीब 12 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर होने की भी बहुत संभावनाएं हैं।
मोदी और आबे शनिवार
को शिंकनसेन हाई-सपीड रेल से कोबे की यात्रा करेंगे। पिछले साल आबे की भारत यात्रा
के दौरान जापान ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई-सपीड रेल लिंक के विकास की
प्रतिबद्धता जताई थी। यह पिछले दो सालों में पीएम मोदी की दूसरी जापान यात्रा है।

place ad code

0 comments :