Showing posts with label Indian-Flag. Show all posts
Showing posts with label Indian-Flag. Show all posts

Wednesday, 24 August 2016

बलूचिस्तान में PAK के खिलाफ प्रदर्शन तेज, PM मोदी की तस्वीर के साथ लहराया गया तिरंगा!

Dainik Times     22:29    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान की दमनकारी सरकार और सेना से आजाद होने के लिए पिछले 70 साल से संघर्ष कर रहे बलूचिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन से बल मिला है। इसी कड़ी में बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी)ने प्रांत के कई हिस्सों में मोदी की तस्वीर के साथ तिरंगा फहाराया।
has-sparked-a-war-of-independence-in-balochistan-news-in-hindi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीआरपी के कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान के सुई, डेरा बुगती, जाफराबाद, नसीराबाद समेत कई स्थानों पर पिछले चार दिन में पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रदर्शन किए हैं। इस दौरान नकाबपोश बीआरपी कार्यकर्ताअ हाथों में तिरंगा, मोदी और दिवंगत बलूच नेता अकबर बुगती की तस्वीर लिए हुए थे।

आपको बता दे कि उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिसपर लिखा था पाकिस्तान बलूचियों का नसहांर बंद करे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलूचियों के मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद दिया।


साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह खान जेहरी की ओर से बलूच नेता ब्रहमदाग को राष्ट्रद्रोही बताए जाने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों में बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तानी झंडे भी जलाए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 14 August 2016

श्रीनगर में 'लाल चौक' पर तिरंगा फहराने गई जाह्नवी को रोका गया...पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     18:44    
place ad code
नई दिल्ली : लुधियाना की एक लड़की ने श्री नगर के सबसे पुराने लाल चौक पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया था। लेकिन प्रशासन ने 15 साल की जाह्नवी बहल को क्षंडा फहराने का मौका ही नही दिया और रविवार को ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रशासन ने उन्हें वापस भेज दिया।
jhanvi-behal-prevented-from-unfurling-the-tricolour-in-srinagar-news-in-hindi

जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी अकेले नहीं थी उसके साथ 30 अन्य लोग भी मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सभी लोग श्री नगर पहुंचे तब उन्हे उसी वक्त रोका गया उसके बाद ही उन्होनें भारतीय नारे लगाने शुरू किए।

पुलिस ने बताया कि बिना कुछ वजह बताए ही सभी को वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, चंड़ीगढ़ से जाह्नवी और 5 अन्य लोग एक साथ एक ही विमान से पहुंचे थे लेकिन बाकी अन्य 25 लोग दिल्ली से पहुंचे थे।  

आपको बता दे कि दरअसल, जाह्नवी ने 23 जुलाई को कहा था कि 'मैं 15 अगस्त को श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराउंगी क्योंकि यही वह जगह है जहां पर हमारे देश की शान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया था।

बता दें कि इन्होने कुछ वक्त पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी बहस के लिए उकसाया था। जाह्नवी का कहना था कि उन्होने हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ भाषण दिया था जो हम कतई बरदास्त नहीं कर सकते।

जाह्नवी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को स्वच्छ करने और स्वच्छ भारत अभियान में अपना पुर्ण रूप से सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया था। उनका ये भी कहना था कि कन्हैया को सिर्फ भाषण ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की तरह काम को भी महत्व देना चाहिए।


गौरतलब है कि जाह्नवी 2010 से सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इतना ही नहीं उन्होने यह भी कहा कि कन्हैया प्रधानमंत्री के ही खिलाफ नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाफ भाषण दिया था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 13 August 2016

PM मोदी के मंत्री ने कहा, POK में फहराएंगे तिरंगा और वहाँ के लोगो को करायेंगे आजाद!

Dainik Times     17:08    
place ad code
नई दिल्ली : पीएमओ में केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान से सटे सांबा जिले से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।  आपको बता दे कि 'आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम के तहत जितेन्द्र ने सांबा से तिरंगा यात्रा का आगाज किया।
jitendra-singh-flags-off-tiranga-yatra-from-samba-kathua

उस दौरान उन्होंने कहा कि पीओके(पाक अधिकृत कश्मीर) की आजादी के लिए अभी लड़ाई बाकी है, पीओके में अपने भाईयों को पाकिस्तान से आजाद कराना है।

जितेन्द्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद तब पूरा होगा, जब हम कोटली, मुजफ्फराबाद सहित पीओके में भारत का तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल हम पीओके में तिरंगा फहराएंगे। पार्टी महासचिव पवन खजूरिया ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र की तिरंगा यात्रा के प्रभारी हैं।


इस यात्रा का समापन जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में होगा। बता दें कि जितेन्द्र ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, सांबा भी इसी संसदीय क्षेत्र में आता है।
Source@dainiknavajyoti

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 12 August 2016

ये 13 साल की मुस्लिम लड़की श्रीनगर के लाल चौक पर फहराएगी तिरंगा...वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम!!

Dainik Times     09:42    
place ad code
नई दिल्ली : अहमदाबाद की 13 साल की एक मुस्लिम लड़की तनजीम मेरानी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहरायेगी। बता दे कि तनजीम के हौसले काफी बुलंद हैं। तनजीम के इस काम में उसका पूरा परिवार भी उसके साथ श्रीनगर जाएगा। जिस में उसके पिता के साथ उसकी मां और उसका चार साल का छोटा भाई भी शामिल है।
13-years-old-muslim-girl-will-hoist-indian-flag-in-srinagar-lal-chowk

तनजीम का कहना है कि, 15 अगस्त को झंडा लहराने का ख्याल इसलिए आया है क्योंकि आए दिन वो कशमीर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराते देखती है। ऐसे में उसे लगा कि जब कश्मीर भारत का हिस्सा है तो क्यों यहा पर तिरंगा नही लहराना चाहिए, तनजीम मानते हैं कि कश्मीर भारत का ही हिस्सा है और भारत में ही जाने से डर किस बात का? भारत में तिरंगा लहराने में डर किस बात का?

इसमें तनजीम के पिता भी उसका साथ दे रहे हैं। तनजीम के पिता आमीर मेरानी का कहना है कि, वो हर पल अपनी बेटी के साथ हैं और वो आर्मी से निवेदन करेंगे कि उन्हें झंडा लहराने दिया जाए। लेकिन अगर नही लहराने देते तो वो अपने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

तनजीम देश के लिये कुछ करना चाहती हैं। उनके हौसले काफी बुंलद है और उन हौसलों पर वह पूरी तरह कायम हैं। इसमें उसके स्कूल ट्यूलिप इन्टरनेशनल ने भी उसका बहुत साथ दिया है। स्कूल के चेयरमैन प्रदीप श्रीधर का कहना है कि, उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से निवेदन किया है कि अगर प्रधानमंत्री भी तनजीम के हौसले को कायम रखते हैं तो तनजीम के लिए श्रीनगर के लाल चौक में झंडा फहराना आसान रहेगा।

तनजीम अपने पूरे परिवार के साथ 11 अगस्त को अहमदाबाद से निकलेंगी। और 14 तारीख को वो दिल्ली होते हुए श्रीनगर पहुंचेंगी।


हाल ही में लुधियाना की 15 साल एक लड़की जाह्नवी ने भी 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान किया था। जाह्नवी इससे पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अभिव्यक्ति की आजादी पर बहस की चुनौती देकर सुर्खियों में आई थीं।
इस पोस्ट को शेयर जरुर करे...

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 7 August 2016

देश की मिट्टी में कहीं घुल कर रह गया उस व्यक्ति का नाम, जिसने भरे थे तिरंगे में रंग...पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     10:12    
place ad code
नई दिल्ली : दो अगस्‍त, 1876 को इस व्यक्ति का जन्म आंध्रप्रदेश में मछलीपत्‍तनम के निकट एक गांव में हुआ था। और यह महज़ 19 साल की उम्र में वो ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा बन गया। इस व्यक्ति की मुलाकात महात्मा गांधी से दक्षिण अफ्रीका में एंग्‍लो-बोअर युद्ध के दौरान हुई।
Story-of-The-Unsung-hero-who-designed-Indian-Flag-news-in-hindi

इसके बाद ये स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी बने। 45 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसी चीज़ बनाई, जिसे देख कर आज हमारी आंखें गर्व से भर जाती हैं। इसकी आन के लिए सरहदों पर जवान हंसते-हंसते शहीद हो जाते हैं। जो देश की आन , बान, शान और पहचान है। इस व्यक्ति का नाम है पिंगाली वेंकैया और 1921 में इसी व्यक्ति ने बनाया था भारत का राष्ट्रध्वज, तिरंगा।

आइये जानते है कैसे की थी तिरंगे की कल्पना :-

*1916-21 तक पिंगाली ने 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों पर अध्ययन किया।

*शुरुआत में तिरंगे में लाल रंग हिन्दुओं के लिए, हरा मुस्लिमों के लिए, सफेद रंग बाकी धर्मों के लिए और चरखा प्रगति के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल हुआ था।
Story-of-The-Unsung-hero-who-designed-Indian-Flag-news-in-hindi

*1931 को तिरंगे को अपनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। संशोधन के साथ इस तिरंगे से लाल रंग हटा कर केसरिया रंग इस्तेमाल हुआ।

*22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा में इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपना लिया गया। और बाद में इसमें से चरखे को हटा कर सम्राट अशोक के धर्मचक्र को शामिल कर लिया गया।
Story-of-The-Unsung-hero-who-designed-Indian-Flag-news-in-hindi

*और आपको बता दे कि देश की पहचान बनाने और इस महत्वपूर्ण योगदान के बाद भी गुमनाम रह गए पिंगाली वेंकैया। गरीबी की हालत में 1963 में पिंगाली वेंकैया का विजयवाड़ा में एक झोपड़ी में देहांत हो गया।

कई सालों बाद मिला सम्मान :-

*साल 2009 में उन पर एक डाक टिकट जारी हुआ।

*जनवरी 2016 में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने विजयवाड़ा के ऑल इंडिया रेडियो बिल्डिंग में उनकी प्रतिमा स्थापित की।


आप से निवेदन है कि पिंगाली वेंकैया की पहचान को लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे शेयर करें।
Source@GazabPost

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.