Showing posts with label Nawaz-Sharif. Show all posts
Showing posts with label Nawaz-Sharif. Show all posts

Saturday, 24 September 2016

नवाज शरीफ के उलटे बोल, उरी आतंकी हमले को बताया कश्मीर में हालात की प्रतिक्रिया!

Dainik Times     13:30    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 'सबूतों के बिना' पाकिस्तान पर दोषारोपण करने को लेकर भारत की निंदा की और दावा किया कि उरी में हुआ आतंकवादी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की 'प्रतिक्रिया' का परिणाम हो सकता है।
nawaz-sharif-says-uri-attack-could-be-reaction-to-situation-in-kashmir

नवाज शरीफ ने लंदन में संवाददाताओं से कहा, 'उरी हमला कश्मीर में ज्यादतियों की प्रतिक्रिया हो सकता है, क्योंकि पिछले दो महीनों में मारे गए लोगों और अपनी आंखें गंवाने वाले लोगों के प्रियजन व करीबी रिश्तेदार आहत और गुस्से में हैं।'

शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क से आते समय लंदन में रुके थे. शरीफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 'बिना किसी सबूत' के जिम्मेदार ठहराकर 'गैरजिम्मेदाराना तरीके' से व्यवहार किया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में शरीफ के हवाले से कहा गया, 'भारत कोई जांच किए बिना उरी घटना के चंद घंटों बाद पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकता है।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'पूरी दुनिया' कश्मीर में 'भारत के अत्याचारों के बारे में जानती है' जहां 'अब तक करीब 108 लोग मारे जा चुके हैं और 150 लोग आंखें गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 'निर्दोष कश्मीरियों के खिलाफ की जा रही' कथित 'ज्यादतियों' पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर आरोप लगाने से पहले भारत को कश्मीर में 'अपनी नृशंस भूमिका' को देखना चाहिए। शरीफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के बिना क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित करना असंभव है।

जाहिर है कि बीते रविवार की सुबह जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान में राजनयिक स्तर पर काफी तनाव पैदा हो गया है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 22 September 2016

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- जिन्हें UN ने आतंकी करार दिया है वे पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं!

Dainik Times     11:45    
place ad code
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के कुछ घंटे बाद भारत ने आज पाकिस्तान को एक आतंकी देशबताया और आरोप लगाया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करने की अपनी दीर्घकालिक रणनीतिके जरिए भारतीयों के खिलाफ युद्ध अपराधोंको अंजाम देता है।
india-condemns-nawaz-sharifs-un-speech-news-in-hindi

भारत ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी करार दिया है, वे पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूमते हैं और सरकार की मदद से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

आपको बता दे कि भारत के जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में लगाए गए भारी आक्षेपोंके जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव ई. गंभीर ने कहा कि मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन आतंकवाद है।

उन्होंने कहा, जब इसका इस्तेमाल सरकारी नीति के तौर पर किया जाता है तो यह एक युद्ध अपराध है। मेरा देश और अन्य देश आज पाकिस्तान की आतंकवाद को प्रायोजित करने की दीर्घकालिक नीति का सामना कर रहे हैं, जिसके परिणाम हमारे क्षेत्र से परे तक फैले हैं।

गंभीर ने कहा कि भारत पाकिस्तान को एक आतंकी देशके रूप में देखता है, जो अपने पड़ोसियों के खिलाफ छेड़े गए परोक्ष आतंकी युद्धों में अरबों डॉलर का इस्तेमाल आतंकी समूहों के प्रशिक्षण, वित्त पोषण और मदद के लिए करता है। इसमें से अधिकतर राशि अंतरराष्ट्रीय मदद से मिलती है।

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी का संदर्भ देते हुए गंभीर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी करार दिए गए संगठन और उनके नेता पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूमते हैं और सरकार की मदद से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

उन्होंने कहा, अधिकारियों की मंजूरी के साथ, कई आतंकी संगठन पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का खुला उल्लंघन करते हुए खुले आम धन जुटाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बात तो संयम, त्याग और शांति की करता है लेकिन उसके परमाणु प्रसार के रिकॉर्ड पर धूर्तता और कपट की छाप है।


गंभीर ने कहा, आतंकवाद के मुद्दे पर उसने हमसे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे ही झूठे वादे किए हैं। पाकिस्तान के लिए अच्छा रहेगा कि वह झूठ बोलना बंद करने और धमकियां देने से बचने से शुरुआक करे। भारत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी का यशगान करने वाले शरीफ की भी आलोचना की। बुरहान वानी आठ जुलाई को भारतीय बलों के हाथों मारा गया था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 21 September 2016

सलमान खान के पिता सलीम खान का पाक पर हमला, कहा- नवाज शरीफ का नाम ‘बेनवाज शरीर’ होना चाहिए!

Dainik Times     09:52    
place ad code
नई दिल्ली : सलमान खान के पिता और मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान ने ट्विटर पर नवाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान में कोई अपने प्रधानमंत्री की नहीं सुनता तो क्या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कोई भारत के बारे में उनकी शिकायत पर ध्यान देगा? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम बेनवाज शरीररख दिया जाना चाहिए।
salim-khan-attack-pakistan-pm-nawaz-sharif-news-in-hindi

आपको बता दे कि सलीम ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘क्षमा चाहता हूं मिस्टर शरीफ, अगर जिन लोगों ने आपका नाम रखा था, वे आपकी विशेषताओं के बारे में जानते तो वे आपका नाम बेनवाज शरीर रख देते। उनसे एक बड़ी गलती हुई है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘यह आपकी ही स्वीकारोक्ति है कि पाकिस्तान में कोई भी आपकी नहीं सुनता, चाहे वह सेना हो, आपकी संसद या आपकी जनता। ताज्जुब की बात है, आपका सम्मानित परिवार भी आपकी सुनता है या नहीं?’’

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 4 September 2016

इमरान खान ने कथित भ्रष्टाचार के लिए नवाज शरीफ पर साधा निशाना!

Dainik Times     12:11    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम तब तक एग्जिट कंट्रोल लिस्ट  में रखना चाहिये, जब तक कि पनामा पेपर्स में उनके परिवार के सदस्यों की विदेशी संपत्ति के बारे में किए गए खुलासे की जांच पूरी नहीं हो जाती।
imran-khan-targets-pm-nawaz-sharif-over-alleged-corruption-news-in-hindi

आपको बता दे कि इमरान खान ने लाहौर में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए ये बात कहीं। यह रैली कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निशाना बनाने के लिए आयोजित की गयी थी।

इमरान खान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम तब तक ईसीएल (निकास नियंत्रण सूची) में रखना चाहिये, जब तक कि पनामा पेपर्स में उनके परिवार के सदस्यों की विदेशी संपत्ति के बारे में किए गए खुलासे की जांच पूरी नहीं हो जाती। उच्चतम न्यायालय को उनका नाम ईसीएल में रखने के लिए आदेश देना चाहिये।’’ खान ने कहा कि जब वह सत्ता में आएंगे, तो नवाज शरीफ जेल में होंगे।

इमरान खान ने कहा कि इस माह ईदउल अजहा के बाद यदि नवाज विदेशों में बनाई गई संपत्ति के बारे में उनके चार सवालों का जवाब देने में विफल रहते हैं, तो उनकी पार्टी शरीफ के रायविंद आवास की ओर मार्च निकालेगी।


उन्होंने कहा, ‘‘नवाज को पाकिस्तान को बताना चाहिये कि उन्होंने अरबों रपये किस तरह कमाए और इन्हें किस तरह से विदेश भेजा। लंदन में अपार्टमेंट खरीदने के लिए उन्होंने जो धन दिया है, उसके लिए उन्होंने कितना कर चुकाया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 2 September 2016

PAK आर्मी चीफ की पीएम मोदी को चेतावनी, कहा- हम भारत के नापाक इरादों से वाकिफ है!

Dainik Times     11:29    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और खुफिया एजेंसी को सीधे चुनौती दी और कहा कि हम अपने दुश्मनों को पहचानते हैं। और उनसे अच्छी तरह वाकिफ है। राहिल ने कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों के नापाक इरादों से वाकिफ है।
pakistan-fully-aware-of-indias-nefarious-designs-gen-news-in-hindi

आपको बता दे कि राहिल ने खासतौर पर पीएम मोदी और भारत की खुफिया एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का नाम लिया और उसके बाद कहा कि पाकिस्तान की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। राहिल शरीफ गिलगित-बाल्टिस्तान में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के अब तक की प्रगति की जानकारी देने के लिए आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।

अपने संबोधन में शरीफ बोले कि 'मुझे भरोसा है कि पाकिस्तान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम CPEC की पूरी तरह सुरक्षा करने का आश्वासन देते हैं।' इसके बाद शरीफ ने कहा कि चीन इस क्षेत्र के कल्याण और विकास के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि CPEC बन जाने के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान भी चीन के शहरों जितना विकसित हो जाएगा।


इसके बाद राहिल ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती है। वे अपने देश के लिए लड़ रहे हैं, और जिस तरह से पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ काम किया है वैसा दुनिया की किसी भी सेना ने नहीं किया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 10 August 2016

नवाज की नापाक हरकत, बोले- कश्मीरियों की आवाज उठाना फर्ज, भारत के खिलाफ यूएन को लिखा लेटर!

Dainik Times     10:52    
place ad code
नई दिल्ली : नवाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर जहर उगला है। शरीफ ने एक बयान में कहा है कि कश्मीर के लोगों के हक की आवाज उठाना उनका फर्ज है। इतना ही नहीं, शरीफ ने भारत पर कश्मीरियों के खिलाफ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए यूएन को लेटर लिखकर शिकायत भी की है।
nawaz-sharif-said-he-is-voice-of-kashmir-urges-un-intervention-news-in-hindi

नवाज ने कहा कि वो कश्मीरियों की आवाज दुनिया तक पहुंचाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मंगलवार को ही नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में शांति की अपील करते हुए कहा था कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनके हाथों में पत्थर दिख रहे हैं।

नवाज ने यूएन सेक्रेटरी जनरल बान की मून और ह्यूमन राइट्स कमिश्नर जैद अल-हुसैन को एक लेटर भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि कश्मीर के लोगों के खिलाफ ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन हो रहा है और इसे फौरन रोका जाना चाहिए। उन्होंने वहां यूएन के दखल की भी मांग की है।

नवाज ने यूएन जनरल असेंबली की मीटिंग की तैयारी के सिलसिले में अपने टॉप एडवाइजर्स से मुलाकात की। इसमें उनके फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर सरताज अजीज, फॉरेन सेक्रेटरी एजाज अहमद चौधरी, यूएन में पाकिस्तान की रिप्रजेंटटेटिव मलीहा लोधी और यूएस में पाकिस्तानी एंबेसडर जलील अब्बास जिलानी शामिल थे।

नवाज की मीटिंग में कहा गया कि कश्मीर यूएन का भी अधूरा एजेंडा है और भारत को यह मान लेना चाहिए कि ये उसका इंटरनल मैटर नहीं बल्कि इंटरनेशनल मैटर है।


नवाज ने खुद कहा कि कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग ठुकराना यूएन की नाकामी है। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने यूएन को लिखे लेटर की जानकारी दी। लेटर में कहा गया है कि एक महीने के अंदर कश्मीर में 50 लोग मारे गए। 3500 घायल हुए, इसमें से 400 की हालत गंभीर है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 7 August 2016

कश्मीर पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, कहा-कश्मीर हिंसा में जख्मी हुए लोगों की मदद करने दे!!

Dainik Times     12:39    
place ad code
नई दिल्ली : कश्मीर मुद्दे को और उछालने की एक और कोशिश करते हुए आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में हुई हिंसा में जख्मी हुए लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का इरादा जाहिर किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत से यह अपील करने को कहा कि वह पीड़ितों को इलाज तक पहुंच मुहैया कराए।
Nawaz-Sharif-says-kashmir-news-in-hindi

दो दिन पहले यहां हुई दक्षेस की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा देशों से आतंकवादियों का महिमामंडन शहीदों की तरह नहीं करने की अपील करने के बाद शरीफ ने आज कश्मीर के हालात को ‘‘मानवीय संकट’’ करार दिया।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह कश्मीर में पीड़ितों, खासकर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से पैलेट गन के इस्तेमाल की वजह से आंख में हुए जख्मों के मामलों में इलाज की तत्काल व्यवस्था में मदद करे।


आपको बता दे कि बयान के मुताबिक पाक प्रधानमंत्री ने इन घायलों को दुनिया में कहीं भी उपलब्ध बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के इंतजाम में पाकिस्तान के स्पष्ट समर्थन की बात कही। शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह कश्मीर में ‘‘खूनखराबा खत्म करने’’ और इस ‘‘मानवीय संकट’’ के मद्देनजर पीड़ितों को इलाज तक पहुंच मुहैया कराने के लिए भारत पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 4 August 2016

हाफिज सईद ने PAK सरकार से कहा- 'राजनाथ रोता हुआ वापस जाना चाहिए'!

Dainik Times     10:29    
place ad code
नई दिल्ली : आतंकवादी सलाउद्दीन के बाद एक और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे को लेकर एक बार फिर से कड़े शब्द कहे और पाकिस्तान सरकार से कहा 'अगर राजनाथ सिंह बात करने की कोशिश करें तो इनका मुंह बंद करें वरना इनका मुंह हम बंद करेंगे.'
hafiz-saeed-warns-to-protest-at-lahore-against-the-rajnath-singhs

हाफिज सईद ने यह बातें बुधवार राजनाथ सिंह के सार्क के मंत्री स्तरीय सम्मलेन में भाग लेने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद कही. तिलमिलाए सईद ने नवाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान को राजनाथ सिंह से नहीं मिलने की सलाह भी दे डाली और कहा कि 'चौधरी निसार, अगर राजनाथ रोता हुआ वापस जाएगा तो तुम कामयाब और अगर यह हंसता हुआ वापस जाएगा तो तुम हुकूमत छोड़ दो.'

आतंकवादी हाफिज सईद ने धमकी भरे हुए लफ्जों में कहा कि हम नहीं चाहते कि हालात खराब हो, यह (राजनाथ सिंह) कहते हैं कि 'इस्लामाबाद में बैठकर कहूंगा कि पाकिस्तान दखल देना बंद करें', तो मैं नवाज शरीफ से कहूंगा कि अगर 'यह बात करने की कोशिश करें तो आप इनका मुंह बंद करें वरना इन का मुंह हम बंद करेंगे.'

हाफिज बोला- कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन :-


हाफिज सईद ने आगे कहा की 'हमने पाकिस्तान सरकार को कहा था कि राजनाथ सिंह को पाकिस्तान मत आने दो लेकिन उनके कान पर तो जू तक नहीं रेंगी और उनका स्वागत कर रहे हैं, तो हम यह कहना चाहेंगे कि अगर राजनाथ से बात ही करनी है तो इस पर करो कि हम शर्मशारा (गर्दन) कैसे छुराएंगे, अगर कोई हमारा शर्मसारा (गर्दन) पकड़ता है तो जुबान तो बंद हो जाती है. फिर टांग चलती है ,फिर उसका मुंहतोड़ा जाता है फिर उसका नाक तोड़ दिया जाता है, पुलिस पॉलिसी इस पर बनाओ तो पूरा पाकिस्तान आपके साथ, कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन है और शर्मशारा (गर्दन) को छुड़ाने का तरीका क्या है बात करनी है तो इस पर करनी चाहिए.'

( News in Hindi BY dainiktimes.com )

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 3 August 2016

राजनाथ के पाक दौरे के बीच नवाज शरीफ का भड़काऊ बयान, कहा- 'कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला नहीं'!

Dainik Times     21:03    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन की नई लहरदेख रहा है और उन्होंने राजनयिकों से दुनिया को यह बताने को कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी विषय नहीं है।
kashmir-issue-main-pillar-of-pakistans-foreign-policy-nawaz-sharif-news-in-hindi

उन्होंने अपने राजदूतों से अपील की कि वे दुनिया को यह संदेश दें कि कश्मीर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला नहीं है। प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि आज का पाकिस्तान पहले की तुलना में दुनिया से अधिक जुड़ा हुआ है।

विदेश मंत्रालय द्वारा विभिन्न स्थानों में पदस्थ पाकिस्तानी राजदूतों के आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक विवाद का हल और कश्मीरी अवाम की आकांक्षा पाकिस्तान की विदेश नीति की बुनियाद है।’’

शरीफ ने भारत को उकसाते हुए कहा, ‘‘आज कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन की नई लहर को देख रहा है।’’ उनका बयान ऐसे दिन आया है जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में शरीक होने यहां पहुंचे हैं।

शरीफ ने कहा कि यह आंदोलन कश्मीर के अवाम की तीसरी पीढ़ी की रगों में दौड़ रहा है और आठ जुलाई की घटना के जरिए दुनिया ने खुद इसकी गंभीरता देखी है। उन्होंने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के कश्मीर में मारे जाने का जिक्र करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी युवा आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए कुर्बानी के नये अध्याय लिख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोलियों से उनकी आंखों की रोशनी चली गई लेकिन स्वतंत्रता की आकांक्षा उन्हें गंतव्य की ओर दिशानिर्देशित कर रही है।’’

शरीफ ने पाकिस्तानी दूतों से कहा कि राजदूतों को दुनिया को यह महसूस कराना चाहिए कि कश्मीर भारत की अंदरूनी समस्या नहीं है क्योंकि भारत ने पहले ही स्वीकार किया है कि यह विवादित क्षेत्र है और संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे भारत और पाक के बीच विवाद बताया है।

सम्मेलन में वाशिंगटन, बीजिंग, नई दिल्ली, अफगानिस्तान और संरा न्यूयॉर्क, संरा जिनिवा, वियना, ब्रसेल्स और मास्को सहित अन्य देशों में नियुक्त राजदूत शरीक हुए। विभिन्न मिशनों में नियुक्त दूतों के साथ अपनी परिदृष्टि साझा करते हुए शरीफ ने कहा कि अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सभी द्विपक्षीय मुद्दों का हल शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं झेल सकते। यदि हम किसी संघर्ष का हिस्सा बने तो सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में हमारी तरक्की प्रभावित होगी।’’

उन्होंने कहा कि ''पाकिस्तान सम्मान, गरिमा और समानता के आधार पर दुनिया में शांति चाहता है। ‘‘लेकिन दोस्ताना संबंधों की हमारी आकांक्षा को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हम पारस्परिक हितों, संप्रभुता और अन्य के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की नीति का सम्मान करने में यकीन रखते हैं।’’

इससे पहले विदेश मामलों पर उनके सलाहकार सरताज अजीज ने समापन सत्र में कहा कि यह प्रदर्शित करना गलत होगा कि पाकिस्तान अलग थलग पड़ने का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि अशांति के मद्देनजर सम्मेलन के एजेंडा में कश्मीर मुख्य मुद्दा बना रहा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक वह कश्मीर में कथित मानवाधिकार हनन को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में कूटनीतिक अभियान में तेजी लाएंगी।
Source@NDTV

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 23 July 2016

सुषमा स्वराज ने नवाज़ शरीफ़ को सुनाई खरी-खोटी, कहा - पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया!

Dainik Times     22:19    
place ad code


नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को करारा जवाब दिया है। कहा है कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। नवाज़ शरीफ़ के इस बयान पर कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना समर्थन देता रहेगा। 

sushma-swaraj-says-pak-pm-all-of-kashmir-is-indias-news-in-hindi


विदेश मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर को हथियार और आतंकवाद के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। पाकिस्तान अपने गंदे पैसे और खतरनाक आतंकवादियों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का इस तरह का बयान यही दर्शाता है।

कश्मीर घाटी में आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जिस तरह से वहां हिंसा का दौर शुरू हुआ है, भारत उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ मानता है। बुरहान वानी को नवाज़ शरीफ ने शहीद बताया था।

विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर शरीफ के बयान की निंदा की जा चुकी है। अब ख़ुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नवाज़ शरीफ़ को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि वानी हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी था जिस पर दस लाख रुपये का इनाम था। वह सुरक्षाबलों और स्थानीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधियों की हत्या में शामिल था।

सुषमा ने कश्मीर में हिंसा के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान के सरकारी तंत्र को ज़िम्मेदार बताया है जो हाफिज़ सईद जैसे यूएन से प्रतिबंधित आतंकवादियों की मदद से इस काम को अंजाम दे रहा है। सुषमा ने कड़े शब्दों में कहा कि जो देश अपने ही लोगों के खिलाफ तोप और जंगी जहाज़ से हमले करता हो उसे इस बात का कोई नैतिक हक नहीं है कि वह भारत के पेशेवर और अनुशासित पुलिस और सुरक्षाबलों पर उंगली उठाए। 

सुषमा ने ये भी साफ किया कि सुरक्षाबलों के संयम का सबूत इस बात से मिलता है कि कश्मीर की हिंसा में अब तक 1700 के करीब जवान घायल हुए हैं।

सुषमा ने कहा, आतंकवाद को पाकिस्तान द्वारा इस खुले प्रोत्साहन के पीछे पाकिस्तान का वह खतरनाक दिवास्वप्न है कि एक दिन काश्मीर पाकिस्तान बनेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने स्वयं यह बात कही है। 

पूरा भारत एक स्वर से वज़ीर-ए-आजम पाकिस्तान को यह बताना चाहता है कि उनका और पाकिस्तान का यह दिवास्वप्न क़यामत तक भी पूरा नहीं होगा। संपूर्ण जम्मू-कश्मीर-राज्य भारत का एक अटूट हिस्सा है। ज़मीन के इस स्वर्ग को पाकिस्तान कभी भी आतंकी नरक नहीं बना पाएगा।

उन्‍होंने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी दुआएं काश्मीरियों के साथ हैं। मैं कहना चाहती हूं कि पाकिस्तान ने कभी दुआएं नहीं दीं बल्कि हथियारों और आतंकवाद का गहरा दर्द दिया है। पाकिस्तान की कोशिश है कि अपने संसाधनों, संस्थाओं और आतंकवादी संगठनों के द्वारा जम्मू-काश्मीर में अस्थिरता पैदा की जाए। 

स्वयं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान से यह नापाक मंसूबा कल उजागर हुआ है। मैं फिर पुरजोर ढंग से यह दोहराना चाहती हूं कि उनका यह नापाक मंसूबा कभी भी पूरा नहीं होगा।'

पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर पर आने वाले हर बयान का भारत ने हर फोरम पर पुरज़ोर जवाब दिया है। चाहे वो यूएन में हो या फिर संसद में उठे सवाल पर। 

हालांकि विपक्ष कश्मीर पर नवाज़ शरीफ के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है। वह इसे प्रधानमंत्री मोदी के अचानक लाहौर जाने और नवाज़ शरीफ़ से बेहतर ताल्लुकात बनाने की कोशिश को बिना सोचे समझे लिया गया फैसला कहता रहा है।

मोदी की तरफ से पाकिस्तान पर कोई कड़ा बयान न आने को वह इसी संदर्भ में देखता है। इसलिए सुषमा स्वराज की तरफ से इस तरह के कड़े बयान की अपनी अलग अहमियत है। भारत ने साफ कर दिया है कि वो बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश में पाकिस्तान की तरफ से आने वाले भड़काऊ बयानों को नज़र अंदाज नहीं करेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 22 July 2016

उस दिन का इंतजार जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा होगा : नवाज शरीफ

Dainik Times     21:29    
place ad code


नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है, जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बन जाएगा। शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की जीत के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए कही।

waiting-for-the-day-kashmir-joins-pakistan-nawaz-sharif-said

इस साल दिल का ऑपरेशन कराने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में अपनी जान कुर्बान कर रहे लोगों को नहीं भूलना चाहिए.' पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पीएमएल-एन अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है।

भारत लंबे समय से कहता रहा है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षण और हथियार दे रहा है। पाकिस्तान कहता है कि वह अलगाववादी अभियान को केवल राजनयिक और नैतिक समर्थन देता है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 16 July 2016

राखी सावंत ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लगाई फटकर, कहा- पीएम मोदी से कुछ सीखो!

Dainik Times     20:01    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा है। 

rakhi-sawant-says-about-nawaz-sharif

राखी सावंत ने कहा है कि नवाज शरीफ को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से कुछ सीखना चाहिए। और कहा कि मैं कंदील की मौत की खबर सुनने के बाद अंदर से दुखी हूं।

मुझे पाक के पीएम से यह कहना है कि आपको हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सीखना चाहिए कि बेटी को बचाओ ना ही उसे हटाओ।

अगर पाक पीएम अपने देशवासियों से प्यार करते हैं तो मैं उनसे अपील करती हूं कि कंदील के हत्यारे भाई को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.