नई दिल्ली : पाकिस्तान
के आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और खुफिया एजेंसी को सीधे
चुनौती दी और कहा कि हम अपने दुश्मनों को पहचानते हैं। और उनसे अच्छी तरह वाकिफ है।
राहिल ने कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों के नापाक इरादों से वाकिफ है।
आपको बता दे कि राहिल
ने खासतौर पर पीएम मोदी और भारत की खुफिया एजेंसी RAW (रिसर्च
एंड एनालिसिस विंग) का नाम लिया और उसके बाद कहा कि पाकिस्तान की सभी सीमाएं
सुरक्षित हैं। राहिल शरीफ गिलगित-बाल्टिस्तान में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर
के अब तक की प्रगति की जानकारी देने के लिए आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
अपने संबोधन में शरीफ
बोले कि 'मुझे भरोसा है कि पाकिस्तान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम CPEC
की पूरी तरह सुरक्षा करने का आश्वासन देते हैं।' इसके बाद शरीफ ने कहा कि चीन इस क्षेत्र के कल्याण और विकास के लिए काम कर
रहा है। उन्होंने कहा कि CPEC बन जाने के बाद
गिलगित-बाल्टिस्तान भी चीन के शहरों जितना विकसित हो जाएगा।
इसके बाद राहिल ने
कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती है। वे अपने देश के लिए लड़
रहे हैं,
और जिस तरह से पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ काम किया है
वैसा दुनिया की किसी भी सेना ने नहीं किया है।

place ad code

0 comments :