Showing posts with label Subramanian-Swamy. Show all posts
Showing posts with label Subramanian-Swamy. Show all posts

Saturday, 17 September 2016

स्वामी बोले- जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, ओवैसी पर भी बोला हमला!

Dainik Times     21:48    
place ad code
नई दिल्ली : बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व मे चल रही सरकार को बर्खास्त करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। घाटी में जारी अशांति पर स्वामी ने आरोप लगाया कि पीडीपी-बीजेपी गठबंधन का प्रयोग विफल हो गया है और घाटी के हालात को फिर से काबू में करने के लिए सैन्य ताकत की जरूरत है।
subramanian-swamy-says-jk-govt-should-be-dismissed-president-s-rule-imposed-and-attack-on-ovesi

आपको बता दे कि एक कार्यक्रम में स्वामी ने कहा, ‘शुरूआत में हमें, बीजेपी की सरकार को लगा कि चूंकि हम जम्मू और लद्दाख में जीते हैं और पीडीपी कश्मीर में जीती है, इसलिए हमें यह प्रयोग करना चाहिए। लेकिन मेरे समेत कई लोगों को लगता है कि यह प्रयोग विफल रहा। महबूबा मुफ्ती सरकार को न सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए, बल्कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

वहीं एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए स्वामी ने कहा कि वह राष्ट्र विरोधी हैं। स्वामी ने कहा, ‘अगर हम आधुनिक विज्ञान को देखेंगे तब भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू थे। अगर कोई मुस्लिम इसे स्वीकार नहीं करता है तब वह देशभक्त नहीं है बल्कि वह राष्ट्रद्रोही होगा। ओवैसी राष्ट्र विरोधी हैं।


वही, इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि कोई भारत माता की जय बोले। ओवैसी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद की बजाए भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद को थोपने का प्रयास किया जा रहा है और किसी को कोई विशेष नारा लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। ओवैसी ने कश्मीर और पाकिस्तान पर केंद्र की नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 1 August 2016

आमिर खान पर मनोहर पर्रिकर के बाद अब सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का हमला, कहा- एक अच्छे टीचर की जरूरत!

Dainik Times     15:37    
place ad code
नई दिल्ली : अभिनेता आमिर खान पर मनोहर पर्रिकर के बाद अब सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने हल्ला बोला है। वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का समर्थन किया है। पर्रिकर ने असहिष्‍णुता पर बहस को लेकर बॉलीवुड स्‍टार आमिर खान की खिंचाई की थी।
swamy-backs-parrikar-says-ignorant-aamir-needs-a-teacher-news-in-hindi

स्‍वामी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, ”आमिर पर पर्रिकर के बयान पर इतना हो-हल्‍ला क्‍योंअगर आमिर जन्‍मभूमि से बेइंतहा मोहब्‍बत से अनजान हैं तो उन्‍हें एक टीचर की जरूरत है।स्‍वामी का बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी पार्टियों ने पर्रिकर के बयान के लिए उनकी आलोचना की है।

आपको बता दे की रक्षा मंत्री पर्रिकर ने शनिवार को एक किताब के लॉन्‍च के मौके पर आमिर पर ताना कसा था। पर्रिकर ने आमिर के देश छोड़ने संबंधी बयान का जिक्र किया और इसे अभिमानीकरार दिया। पर्रिकर ने बिना आमिर खान का नाम लिए कहा था, ”एक अभिनेता ने कहा था कि उनकी पत्‍नी भारत से बाहर रहना चाहती हैं।


यह एक अभिमान से भरा हुआ बयान था। अगर मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है, मैं तब भी अपने घर को प्‍यार करूंगा और उसे बड़ा बनाने की कोशिश करूंगा।जब पर्रिकर के बयान पर विवाद हुआ तो रविवार को उन्‍होंने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया बल्कि वह अशांतिके खिलाफ हैं। पर्रिकर ने यह भी कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें लगता है कि देश सर्वोपरि है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 29 June 2016

सुब्रमण्यम स्वामी का PM मोदी पर पलटवार कहा- मैं नहीं पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है!

Dainik Times     15:15    
place ad code
नई दिल्ली : बीजेपी को अपने बयानों से असहज करने वाले राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों खरी खरी सुनाई थी. 

subramanian-swamy-answers-pm-narendra-modi-via-twitter

पीएम ने कहा कि अगर कोई पब्लिसिटी के लिए बयान दे रहा है तो ये गलत है, वहीं स्वामी ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर पलटवार किया है. उनका कहना कि मै पब्लिसिटी के पीछे नहीं भागता, बल्कि पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है.

सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, 'नई समस्या: जब पब्लि‍सिटी को लगातार किसी राजनेता की जरूरत होती है. 30 ओबी वैन घर के बाहर हैं. चैनलों और मीडिया हाउस से 200 से अधि‍क मिस्ड कॉल' आते है.

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.